Saraikela News: आदित्यपुर स्थित उत्कल किआ शोरूम में रविवार देर शाम अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शोरूम के शौचालय में लगे एसी के पाइप के पास शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है.
इसे भी पढ़ें:
आग लगते ही शोरूम में मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया. कर्मचारियों की तत्परता से आग को फैलने से काफी हद तक रोक लिया गया.
घटना की सूचना मिलते ही झारखंड अग्निशमन विभाग की एक दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची. दमकलकर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया. समय रहते आग पर नियंत्रण होने से बड़ा हादसा टल गया और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन नहीं हो सका है. आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

