Search

 
 
 

अग्निशमन सेवा सप्ताह : गृह रक्षा वाहिनी के डीजी ने राज्यपाल और सीएम को लगाया बैज

गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा के महानिदेशक एम.एस. भाटिया ने सीएम हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार भेंट की. ‘अग्निशमन सेवा सप्ताह’ के अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री और राज्यपाल को बैज लगाया. इस दौरान अग्निशमन सेवा के महत्व, आग से बचाव के उपायों और जागरूकता अभियान को लेकर चर्चा की गई.
 
  • अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान

Ranchi :  गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा के महानिदेशक एम.एस. भाटिया ने सीएम हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार भेंट की. ‘अग्निशमन सेवा सप्ताह’ के अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री और राज्यपाल को बैज लगाया. इस दौरान अग्निशमन सेवा के महत्व, आग से बचाव के उपायों और जागरूकता अभियान को लेकर चर्चा की गई. 

 

मुख्यमंत्री ने अग्निशमन कर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि आपदा की घड़ी में उनकी तत्परता और सेवा भावना सराहनीय है. उन्होंने आम लोगों से भी आगजनी की घटनाओं से बचाव के लिए सावधानी बरतने और जागरूक रहने की अपील की. 

 

वहीं राज्यपाल ने अग्निशमन सेवाओं की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में अग्निशमन कर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है. उन्होंने कहा कि ये कर्मी अपनी कर्तव्यनिष्ठा, साहस और तत्परता से जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित करने में अहम योगदान देते हैं. 

 

राज्यपाल ने ‘अग्निशमन सेवा सप्ताह’ के माध्यम से आम लोगों में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के प्रयासों की सराहना की. साथ ही उन्होंने सभी नागरिकों से सुरक्षा उपायों के प्रति सजग रहने और आग से बचाव के नियमों का पालन करने का आह्वान किया. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही