Search

 
 
 

अग्निशमन सेवा सप्ताह :  गिरिडीह समाहरणालय में मॉकड्रिल, बताए गए आग से बचाव के तरीके

जिले के समाहरणालय परिसर में अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत आग से बचाव को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. इस दौरान लोगों को आग लगने की स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने की ट्रेनिंग दी गई. मौके पर डीसी, डीडीसी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे.
 

Giridih :  जिले के समाहरणालय परिसर में अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत आग से बचाव को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. इस दौरान लोगों को आग लगने की स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने की ट्रेनिंग दी गई. मौके पर डीसी, डीडीसी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे.  

 

मॉक ड्रिल के दौरान कर्मचारियों को बताया गया कि आग लगने पर सबसे पहले क्या करना है. फायर एक्सटिंग्विशर, फायर बॉल और हॉज पाइप का लाइव डेमो दिखाया गया. अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि छोटे स्तर की आग को कैसे काबू करें और कब विभाग को कॉल करें.

 

Uploaded Image

 

इस दौरान डीसी रामनिवास यादव ने कहा कि अग्निशमन सेवा सप्ताह का मकसद लोगों को जागरूक करना है. उन्होंने सभी से अपील की कि आग लगने पर घबराएं नहीं. प्रारंभिक स्तर पर खुद से आग बुझाने की कोशिश करें.  

 

अगर भीषण आग लग जाए तो तुरंत 101 पर कॉल कर अग्निशमन विभाग को सूचित करें. कहा कि आपकी सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है.  वहीं फायर स्टेशन ऑफिसर रवि रंजन सिंह ने कहा कि पूरे सप्ताह अलग-अलग जगहों पर मॉक ड्रिल की जा रही है.  

 

मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को फायर सेफ्टी इक्विपमेंट की पूरी जानकारी दी गई।. बताया गया कि ऑफिस और घरों में किस तरह के उपकरण रखने चाहिए और उनका इस्तेमाल कैसे होता है. मकसद यही है कि हर व्यक्ति फर्स्ट रिस्पॉन्डर बने.

 

मॉक ड्रिल के दौरान कर्मचारियों ने खुद भी फायर एक्सटिंग्विशर चलाकर आग बुझाने का अभ्यास किया. अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन से आपदा के समय होने वाले नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही