- सुरक्षा के लिए पांच गार्ड रहेंगे तैनात
- दमकल और बालू की भी होगी व्यवस्था
- सुबह 9 से रात 11 बजे तक खुला रहेगा बाजार
Ranchi News: दीपावली को लेकर शहर में पटाखा बाजार सजने लगा है. जयपाल सिंह मुंडा मैदान के सामने इस बार 21 पटाखा दुकानें लगाई जाएंगी. दुकानदारों ने अपनी ओर से तैयारी पूरी कर ली है. हालांकि, जिला प्रशासन (डीसी) से एनओसी मिलने के बाद भी नगर निगम की ओर से दुकान लगाने का निर्देश दिया गया. दुकानदारों ने बताया कि निगम की ओर से दुकानें लगाने को कहा गया है.
दुकानदारों ने बताया कि वर्ष 2017 से यहां पटाखा बाजार लगाया जा रहा है. इससे पहले अपर बाजार में पटाखों की दुकानें लगती थीं. वहां से विस्थापित किए जाने के बाद जयपाल सिंह मुंडा मैदान के सामने दुकानें लगाई जा रही हैं. इस बार भी 21 दुकानदारों को दुकान लगाने की तैयारी है.
इसे भी पढ़ें:
पटाखा बाजार सुबह 9 बजे से रात 11 बजे तक खुला रहेगा. सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं. बाजार में पांच सिक्योरिटी गार्ड तैनात रहेंगे. इसके अलावा दमकल की गाड़ी, अग्निशमन उपकरण और बालू की व्यवस्था रहेगी. इस बार आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम भी किए जाएंगे, ताकि आपात स्थिति में तत्काल आग पर काबू पाया जा सके.
दुकानदार सदस्य अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बाजार में पटाखों के साथ लालटेन, पिस्तौल वाली पटाखे, बड़े आतिशबाजी वाले पटाखे और ग्रीन पटाखे भी उपलब्ध रहेंगे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

