Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ में कोयला कारोबारी के घर फायरिंग, रंगदारी का पर्चा मिला

कुजू ओपी क्षेत्र के सांडी भरेचनगर स्थित आदर्श कॉलोनी में मंगलवार रात एक कोयला कारोबारी के घर हुई फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया.
Advertisement
Advertisement

Ramgarh : कुजू ओपी क्षेत्र के सांडी भरेचनगर स्थित आदर्श कॉलोनी में मंगलवार रात एक कोयला कारोबारी के घर हुई फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया. अज्ञात अपराधियों ने कारोबारी के घर के मुख्य गेट पर दो राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए. घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया.

 

Uploaded Image

जानकारी के अनुसार, रात करीब 10 बजे अपराधी कोयला कारोबारी रवि शर्मा के घर पहुंचे और गेट को निशाना बनाकर गोली चला दी. गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग सहम गए और कई लोग अपने-अपने घरों में दुबक गए.

 

घटनास्थल से रंगदारी का पर्चा बरामद

फायरिंग की सूचना मिलने के बाद कुजू ओपी पुलिस मौके पर पहुंची. जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से एक पर्चा भी मिला, जिसमें मोटी रकम रंगदारी के तौर पर देने की धमकी दी गई है. पर्चे में राहुल दुबे का नाम लिखकर चेतावनी दी गई है कि रकम नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने होंगे.

 

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही कुजू ओपी की पुलिस टीम, जिसमें एसआई ओंकार पाल और मनीष कुमार शामिल थे, मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने फायरिंग में इस्तेमाल गोली के खोखे और पर्चे को जब्त कर लिया है. साथ ही रवि शर्मा और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है.

 

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके. स्थानीय लोगों का कहना है कि रवि शर्मा से पहले भी रंगदारी की मांग की गई थी, जिसे पुलिस गंभीरता से जांच में शामिल कर रही है.

घटना के बाद इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है और संदिग्धों की तलाश में छापेमारी जारी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही