Search

 
 
 

देवघर में लूटपाट के दौरान फायरिंग, अपराधी की गोली लगने से मौत

जिले में लूट की कोशिश के दौरान अपराधियों के गोली चलाने से साथी बदमाश की मौत हो गई. घटना गुरुवार देर रात मोहनपुर थाना क्षेत्र के गोड़ा मुख्य पथ स्थित जयपुर मोड़ के पास की बताई जा रही है.
 

Deoghar :  जिले में लूट की कोशिश के दौरान अपराधियों के गोली चलाने से साथी बदमाश की मौत हो गई. घटना गुरुवार देर रात मोहनपुर थाना क्षेत्र के गोड़ा मुख्य पथ स्थित जयपुर मोड़ के पास की बताई जा रही है. 

 

जानकारी के अनुसार, रांची से साहिबगंज जा रही फ्रिज लदी मालवाहक गाड़ी को लूटने के इरादे से चार अपराधी एमपी नंबर की फॉर्च्यूनर से पहुंचे. अपराधियों ने शीतल पेय कंपनी की गाड़ी को रोका और चालक के साथ मारपीट की. इसके बाद लूटपाट करने की कोशिश की.

 

इसी दौरान अपराधियों ने फायरिंग भी की, जो उनके एक साथी को जा लगी. गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद साथी अपराधी उसे देवघर सदर अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

 

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फरार अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही