Search

 
 
 

विदेश में बैठे गैंगस्टरों पर कसेगा शिकंजा, झारखंड CID ने बनाई एक्सट्रैडिशन सेल

विदेश में बैठकर झारखंड में आपराधिक गतिविधियां संचालित करने वाले अपराधियों और लंबे समय से फरार चल रहे गैंगस्टरों पर कार्रवाई तेज करने के लिए राज्य में विशेष एक्सट्रैडिशन सेल (प्रत्यर्पण प्रकोष्ठ) का गठन किया गया है.
 

Ranchi :  झारखंड सीआईडी ने विशेष एक्सट्रैडिशन सेल (प्रत्यर्पण प्रकोष्ठ) का गठन किया है, ताकि विदेश में बैठकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाले अपराधियों व लंबे समय से फरार चल रहे  गैंगस्टरों पर शिकंजा कसा जा सके. सीआईडी के एडीजी मनोज कौशिक के निर्देश पर बनाई गई यह सेल सीआईडी के अधीन कार्य करेगी. 


इस विशेष सेल का उद्देश्य विदेशों में छिपकर रंगदारी, हत्या और संगठित अपराध का नेटवर्क चलाने वाले अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू करना है. अब ऐसे फरार अपराधियों को चिन्हित कर उनके प्रत्यर्पण की कार्रवाई तेज की जाएगी. 


सूत्रों के अनुसार, झारखंड से फरार गैंगस्टर प्रिंस खान समेत कई अपराधी दुबई, मलेशिया और सिंगापुर जैसे देशों में बैठकर राज्य में आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिला रहे हैं. नई एक्सट्रैडिशन सेल इन अपराधियों की गतिविधियों, नेटवर्क और सहयोगियों की विस्तृत जानकारी जुटाकर कार्रवाई करेगी. 

 
इससे पहले झारखंड पुलिस कुख्यात अपराधी सुनील सिंह मीणा उर्फ मयंक सिंह का अजरबैजान से प्रत्यर्पण करा चुकी है.  अब उसके विदेश में मौजूद सहयोगियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर भारत लाने की प्रक्रिया भी तेज की जाएगी. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही