Search

 
 
 

रांची : डिबडीह रेलवे फाटक के पास हवाई फायरिंग, जांच जारी

राजधानी के डिबडीह रेलवे फाटक के पास दो राउंड फायरिंग होने की सूचना है. इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. डायल 112 के माध्यम से मिली जानकारी के अनुसार, अज्ञात व्यक्तियों ने दो राउंड फायरिंग की है.
 

Ranchi :   राजधानी के डिबडीह रेलवे फाटक के पास हवाई फायरिंग होने की सूचना है. अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक राउंड गोली चली है, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच में जुट गई है. 

 

 

प्रारंभिक तौर पर फायरिंग के कारणों का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. 

 

इस संबंध में सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि देर रात जानकारी मिली थी कि बाइक सवार युवक ने हवाई फायरिंग की है. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम जांच करने के लिए पहुंची. लेकिन घटनास्थल से खोखा बरामद नहीं हुआ. आशंका जताई जा रही है कि एयर गन से युवक ने हवाई फायरिंग की होगी. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही