Search

 
 
 

रांची : BIT इलाके के दो पेट्रोल पंप पर अपराधियों ने की डकैती

राजधानी रांची के बीआईटी थाना क्षेत्र में देर रात अपराधियों ने दो पेट्रोल पंपों पर डकैती की वारदात को अंजाम दिया है. बताया जाता है कि आधा दर्जन की संख्या में अपराधी बाइक और कार से आए और डकैती की वारदात को अंजाम दिया है.
 

Ranchi :  राजधानी रांची के बीआईटी थाना क्षेत्र में देर रात अपराधियों ने दो पेट्रोल पंपों पर डकैती की वारदात को अंजाम दिया है. बताया जाता है कि आधा दर्जन की संख्या में अपराधी बाइक और कार से आए और डकैती की वारदात को अंजाम दिया है. एक पेट्रोल पंप से दो लाख से अधिक की डकैती हुई है. जबकि दूसरे पेट्रोल पंप से 2 हजार रुपए लेकर अपराधी फरार हो गए.

 

इस मामले को लेकर बीआईटी ओपी प्रभारी अजय कुमार दास ने बताया कि देर रात दो पेट्रोल पंप पर डकैती हुई है. एक पेट्रोल पंप पर 2 लाख से अधिक, जबकि दूसरे पेट्रोल पंप से दो हजार लेकर अपराधी फरार हुए हैं. पुलिस देर रात घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की है. पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज निकाल कर जांच की जा रही है. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही