Search

 
 
 

रांची विवि में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की पहली एडवाइजरी कमेटी की बैठक संपन्न

रांची विश्वविद्यालय के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में शनिवार को पहली एडवाइजरी कमिटी की बैठक आयोजित की गई. यह बैठक मदन मोहन मालवीय टीचर्स ट्रेनिंग सेंटर (MMTTC), मोरहाबादी परिसर स्थित सेंटर में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सरोज शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में सेंटर के संचालन, उद्देश्यों और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई.
 

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में शनिवार को पहली एडवाइजरी कमिटी की बैठक आयोजित की गई. यह बैठक मदन मोहन मालवीय टीचर्स ट्रेनिंग सेंटर (MMTTC), मोरहाबादी परिसर स्थित सेंटर में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सरोज शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में सेंटर के संचालन, उद्देश्यों और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई.

 

कार्यक्रम की शुरुआत में सेंटर के निदेशक डॉ. एम. परवेज हसन ने अतिथियों का स्वागत किया और हेल्थ एंड वेलनेस मिशन एवं विजन पर विस्तार से प्रकाश डाला. वहीं, योग विभाग के निदेशक डॉ. आशीष कुमार झा ने जानकारी दी कि 5 मई 2026 से प्रतिदिन सुबह 7 से 8 बजे तक MMTTC परिसर में योगाभ्यास सत्र आयोजित किया जाएगा, जिससे हेल्थ एंड वेलनेस पहल को और सुदृढ़ किया जा सके.

Uploaded Image

बैठक के दौरान सेंटर के कार्य संचालन की रूपरेखा तय करते हुए इसे एक प्रिवेंटिव (निवारक) हेल्थ सेंटर के रूप में विकसित करने पर जोर दिया गया. आयुर्वेद एवं प्लांट मेडिसिन को बढ़ावा देने के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य सुधार को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया.

 

साथ ही, सार्वजनिक उपक्रमों (PSUs) के CSR फंड के माध्यम से सहयोग प्राप्त करने पर भी चर्चा हुई. सेंटर में आने वाले लोगों का डेटा सुरक्षित रखने के लिए एक रजिस्ट्रेशन सिस्टम विकसित करने का भी प्रस्ताव रखा गया.

 

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सेंटर का नियमित संचालन बुधवार, 29 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होगा. प्रारंभिक महीनों में यह सेंटर प्रतिदिन सुबह 9 से 11 बजे और अपराह्न 3 से 5 बजे तक संचालित होगा. यह सेंटर ब्लू मिशन एनजीओ के संयुक्त तत्वावधान में संचालित किया जाएगा.

 

इस अवसर पर पूर्व कुलपति प्रो. डी. के. सिंह, छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) सुदेश कुमार साहू, वित्त सलाहकार अजय कुमार, सेंटर के निदेशक सह सामाजिक विज्ञान संकायाध्यक्ष डॉ. एम. परवेज हसन, प्रो. (डॉ.) विजय कुमार चौधरी, उपनिदेशक डॉ. रोजलिना सिंह, कुलसचिव डॉ. गुरुचरण साहू, योग विभाग के निदेशक डॉ. आशीष कुमार झा, एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. किशोर सुरिन, चंचल भट्टाचार्य, सीआईपी के विभागाध्यक्ष डॉ. चांदनी मिश्रा एवं डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही