Search

जामताड़ा में जनगणना की तैयारियां तेज, डीसी ने की समीक्षा बैठक

अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते डीसी आलोक कुमार.

Jamtara : भारत में जनगणना अगले साल होने वाली है. इसको लेकर जामताड़ा जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है. डीसी आलोक कुमार ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चार्ज व अपर चार्ज अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की.

 

बैठक में जनगणना कार्य के सफल क्रियान्वयन व समयबद्ध संचालन के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई. डीसी ने सुपरवाइजर सर्किल गठन, प्रगणक व पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, प्रशिक्षण कार्यक्रम, सीएमएमएस पोर्टल से जुड़े कार्य व प्रचार-प्रसार की रणनीति पर जरूरी निर्देश दिए. कहा कि जनगणना महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है. इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी.

 

 

बताया गया कि जनगणना 2027 दो चरणों में संपन्न होगी. प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण व मकानों की गणना का कार्य 16 मई से 14 जून 2026 तक किया जाएगा. इससे पहले आम लोगों को 1 मई से 15 मई तक विशेष पोर्टल के माध्यम से स्व-गणना (Self Enumeration) का अवसर दिया जाएगा.

 

डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्व-गणना को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए. उन्होंने जनप्रतिनिधियों, सरकारी कर्मियों, औद्योगिक एवं खनन क्षेत्र के कर्मचारियों, युवाओं एवं महिलाओं को इस अभियान से जोड़ने पर विशेष जोर दिया. बैठक में एसडीओ अनंत कुमार, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी संतोष कुमार घोष सहित सभी बीडीओ व नगर निकाय के कार्यपालक पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े. वहीं जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सुजीत कुमार सिंह बैठक में उपस्थित रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//