Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा: शादी का झांसा देकर दिव्यांग महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

एक दिव्यांग महिला के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और आर्थिक ठगी करने का मामला सामने आया है. पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत महिला थाना में दर्ज कराई है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(2)(k) के तहत मामला दर्ज किया है.
Advertisement
Advertisement

Simdega/Gumla: एक दिव्यांग महिला के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और आर्थिक ठगी करने का मामला सामने आया है. पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत महिला थाना में दर्ज कराई है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(2)(k) के तहत मामला दर्ज किया है.


पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2014 में उसकी पहचान मोबाइल के माध्यम से मनोरंजन एक्का (पिता – प्रेम प्रकाश एक्का), निवासी ग्राम पेटसेरा, थाना पालकोट, जिला गुमला से हुई थी. धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और वर्ष 2021 के सितंबर माह से आरोपी का पीड़िता के घर आना-जाना शुरू हो गया.

 


आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई बार पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाया. बाद में दोनों कुछ समय के लिए चाईबासा में साथ रहने लगे. लेकिन कुछ दिन बाद आरोपी काम के बहाने वहां से चला गया.


इसके बाद पीड़िता को जानकारी मिली कि आरोपी ने 14 जनवरी 2026 को किसी अन्य युवती से विवाह कर लिया है. साथ ही यह भी आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता की दिव्यांगता से मिलने वाली सहायता राशि की भी ठगी की. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी मनोरंजन एक्का को गिरफ्तार किया. जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही