Search

ऑल इंडिया पोस्टल ST/SC एंप्लॉयर वेलफेयर एसोसिएशन का पहला सम्मेलन आयोजित

 Ranchi : ऑल इंडिया पोस्टल एससी/एसटी एंप्लॉयर वेलफेयर एसोसिएशन, झारखंड सर्किल का प्रथम सम्मेलन आज किया गया. इस सम्मेलन का आयोजन नवनिर्वाचित प्रमंडलीय सचिव ओम प्रकाश चौधरी के नेतृत्व में हुआ. 

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ डाक अधीक्षक, रांची विनोद कुमार पंडित और डाक निरीक्षक, रांची दीपक कुमार उपस्थित रहे. सम्मेलन के दौरान एसोसिएशन के उद्देश्यों और बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के विचारों को प्रत्येक कर्मचारी तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया. साथ ही कर्मचारियों के बीच आपसी एकजुटता को मजबूत करने और संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में विचार-विमर्श किया गया.

 

Uploaded Image

 

इस अवसर पर झारखंड सर्किल के प्रमुख पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया. जिसमें देवेंद्र कुमार को सर्कल अध्यक्ष, सर्कल सेक्रेटरी ओम प्रकाश चौधरी को परिमंडल सचिव तथा सत्यवीर सिंह को कोषाध्यक्ष (ट्रेजरर) घोषित किया गया.

 

इसके अलावा अन्य पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई.कार्यक्रम में संजय टूटी, हरिश्चंद्र राम, देवनारायण रविदास, संदीप तिग्गा, सोनम कुमारी, श्वेता कश्यप, नीलू मुंडा, अजीत कुमार, उषा मुंडा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp