Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनरेगा कर्मियों की हड़ताल पर सरकार से वार्ता तेज, 31 मार्च तक बकाया भुगतान का भरोसा

झारखंड में मनरेगा कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार और कर्मचारी संघ के बीच बातचीत तेज हो गई है. झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने निरसा विधायक अरूप चटर्जी के नेतृत्व में ग्रामीण विकास मंत्री और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर अपनी लंबित मांगों को रखा.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : झारखंड में मनरेगा कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार और कर्मचारी संघ के बीच बातचीत तेज हो गई है. झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने निरसा विधायक अरूप चटर्जी के नेतृत्व में ग्रामीण विकास मंत्री और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर अपनी लंबित मांगों को रखा.

 

मुख्यमंत्री से समाधान की उम्मीद


प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भी मुलाकात कर अपनी समस्याओं को विस्तार से रखा. संघ ने विभागीय मंत्री और अधिकारियों की मौजूदगी में औपचारिक बैठक आयोजित करने की मांग की, ताकि सभी मुद्दों का स्थायी समाधान निकल सके. मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि अप्रैल माह में इस दिशा में ठोस पहल की जाएगी.

 

इससे पूर्व मंत्री से वार्ता में बड़ा आश्वासन


ग्रामीण विकास मंत्री के साथ हुई बैठक में मनरेगा कर्मियों को राहत देते हुए आश्वासन दिया गया था कि 31 मार्च तक सभी बकाया मानदेय का भुगतान किया जाएगा, कर्मियों के लिए 30 फीसदी मानदेय वृद्धि पर सहमति बनी है. साथ ही सामाजिक सुरक्षा देने की दिशा में पहल की जाएगी 

 


हड़ताल जारी रखने का निर्णय


हालांकि मनरेगा कर्मियों ने स्पष्ट कर दिया है कि केवल आश्वासन से वे पीछे हटने वाले नहीं हैं. संघ का कहना है कि जब तक सरकार के साथ लिखित समझौता नहीं होता और सेवा स्थायीकरण व ग्रेड पे पर निर्णय नहीं लिया जाता है तो हड़ताल जारी रखा जायेगा.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही