Search

 
 
 

मथुरा : गौ सेवक फरसा वाले बाबा की मौत से बवाल, सड़क जाम, पत्थरबाजी, कई पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में फरसा बाबा की मौत का तुरंत संज्ञान लिया उन्होंने पुलिस- प्रशासन के अधिकारियों को आदेश दिया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाये.   दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाये.
 

Mathura : मथुरा में फरसा वाले बाबा के नाम से जाने जानेवाले गौ-सेवक चंद्रशेखर की गो तस्करों द्वारा कथित हत्या कर दिये जाने से बवाल बढ़ गया. आज शनिवार तड़के बाबा की मौत की खबर फैलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी. ईद के मौके पर हालात तनावपूर्ण हो गये.

 

 

 

गुस्साए लोगों ने आगरा-दिल्ली हाईवे जाम कर दिया. भीड़ हाईवे पर पथराव करने लगी. जाम की खबर पाकर मौके पर पुलिस पहुंची. लेकिन पत्थरबाजी के कारण एसडीएम और पुलिस की गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गयी. खबर है कि हालात पर काबू पाने के लिए इलाके में सेना की टुकड़ी ने लगाया गया. इसके बाद स्थिति पर काबू पाया गया.  

 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में फरसा बाबा की मौत का तुरंत संज्ञान लिया उन्होंने पुलिस- प्रशासन के अधिकारियों को आदेश दिया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाये.   दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाये.

 

घटना के संबंध में मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा श्लोक कुमार जानकारी दी कि थाना   कोसीकलां क्षेत्र में रात लगभग 3 -4 बजे के बीच चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा ने एक वाहन को रुकवाया. फरसा बाबा को लगा कि उसमें गौ तस्कर हैं.

 

पुलिस अधीक्षक के अनुसार उस समय घना कोहरा छाया हुआ था. उसी समय पीछे से आ रहे तार लदे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी. ट्रक पर राजस्थान का नंबर था. धक्का लगने से बाबा की जान चली गयी.

 

पुलिस के अनुसार जिस कंटेनर को बाबा ने रुकवाया था उसमें किराने का सामान लगा हुआ था. ट्रक के चालक और खलासी अलवर(राजस्थान) के रहने वाले हैं. पुलिस के अनुसार यहां गोतस्करी से संबंधित कोई मामला नहीं है.घटना के बाद लोगों ने जाम लगाया और पथराव किया. पुलिस ने कार्र्वाई कर जाम खुलवा दिया है. आगे की तफ्तीश जारी है.

 

मथुरा के फरसा वाले बाबा(चंद्रशेखर) के बारे में कहा जाता है कि वे ब्रज क्षेत्र के एक प्रसिद्ध और निडर गौ रक्षक थे. वे हमेशा हाथ में फरसा लेकर गौ-वंश की रक्षा करने में लगे रहते थे. वे प्रखर गौरक्षक व संत के रूप में जाने जाते थे. पूरे ब्रज क्षेत्र में वे काफी लोकप्रिय थे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही