Search

 
 
 

भगवान विष्णु के छठे अवतार पर आधारित फिल्म ‘महावतार परशुराम’ का फर्स्ट लुक आउट

भारतीय पौराणिक कथाओं को बड़े पर्दे पर भव्य अंदाज में पेश करने वाली होम्बले फिल्म्स ने अपनी आगामी फिल्म ‘महावतार परशुराम’ का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया है. यह फिल्म दिसंबर 2027 में रिलीज होगी.
 

Lagatar desk  : भारतीय पौराणिक कथाओं को बड़े पर्दे पर भव्य अंदाज में पेश करने वाली होम्बले फिल्म्स ने अपनी आगामी फिल्म ‘महावतार परशुराम’ का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया है. यह फिल्म दिसंबर 2027 में रिलीज होगी.


 
महावतार नरसिम्हा’ की सफलता के बाद यह फिल्म सात भागों वाले ‘महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स’ की दूसरी कड़ी है.रिलीज होते ही फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और दर्शकों के बीच उत्साह का माहौल बन गया है.

 

 


दमदार टैगलाइन ने खींचा ध्यान

शेयर किए पोस्टर में दी गई टैगलाइन -जहां धैर्य समाप्त होता है, वहां परशुराम का फरसा शुरू होता है-फिल्म के रौद्र और शक्तिशाली स्वरूप की झलक देती है. फिल्म में भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम की कथा दिखाई जाएगी, जिन्होंने अन्याय और अत्याचार के खिलाफ युद्ध छेड़ा था.अश्विन कुमार के निर्देशन में बन रही यह फिल्म दिसंबर 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

 

होम्बले फिल्म्स की बड़ी पहल


‘KGF’, ‘कांतारा’ और ‘सालार’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए मशहूर होम्बले फिल्म्स अब भारतीय धार्मिक और सांस्कृतिक कथाओं को नए स्तर पर ले जाने की तैयारी में है. प्रोड्यूसर विजय किरागांदुर के मुताबिक, यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि भारतीय विरासत और मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास है.

 

पहली फिल्म का असर, अब बड़ी उम्मीदें

इस सिनेमैटिक यूनिवर्स की पहली फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था. अब ‘महावतार परशुराम’ से भी वैसी ही सांस्कृतिक और सिनेमाई छाप की उम्मीद की जा रही है.

 

फिल्म का निर्देशन अश्विन कुमार कर रहे हैं, जबकि संगीत सैम सीएस ने दिया है, जो अपने दमदार बैकग्राउंड स्कोर के लिए जाने जाते हैं. फिल्म के विजुअल्स और ग्राफिक्स को भी खास तौर पर भव्य बनाया जा रहा है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही