Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची महानगर कांग्रेस की नई कमेटी की पहली बैठक, संगठन मजबूत करने पर जोर

रांची महानगर कांग्रेस कमेटी की नई टीम की पहली बैठक आज झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुई. बैठक महानगर अध्यक्ष कुमार राजा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें नई कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : रांची महानगर कांग्रेस कमेटी की नई टीम की पहली बैठक आज झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुई. बैठक महानगर अध्यक्ष कुमार राजा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें नई कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे.

 

बैठक के दौरान कुमार राजा ने कहा कि नई कमेटी का गठन सोच-समझकर किया गया है. सभी लोगों से बातचीत करने के बाद ही उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई है. उन्होंने बताया कि अब संगठन में सोशल ब्रिजिंग को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जा सके.

Uploaded Image

रांची महानगर कांग्रेस कमेटी की नई टीम की पहली बैठक

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में है, ऐसे में पार्टी की जिम्मेदारी है कि सरकार को आम लोगों के लिए और सुलभ बनाया जाए. खासकर उन लोगों तक पहुंच बनाई जाएगी, जो अपनी बात सीधे सरकार तक नहीं पहुंचा पाते. उन्होंने कहा कि जनता के लिए पार्टी के दरवाजे 24 घंटे खुले रहेंगे.

 

कुमार राजा ने रांची नगर निगम चुनाव के प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि इस बार कांग्रेस को 1,43,306 वोट मिले और पार्टी बहुत कम अंतर से हार गई. उन्होंने कहा कि पिछले चुनावों की तुलना में यह प्रदर्शन बेहतर रहा है और इससे साफ है कि संगठन मजबूत हो रहा है.

 

बैठक में चुनाव के दौरान विपरीत परिस्थितियों के बावजूद मजबूती से मुकाबला करने वाले कार्यकर्ताओं का आभार भी जताया गया. नई कमेटी के सदस्यों के साथ पार्टी की विचारधारा और संगठन को लेकर भी चर्चा हुई.

 

कुमार राजा ने विश्वास जताया कि नई टीम मिलकर पिछली कमियों को दूर करेगी और आने वाले समय में संगठन को और मजबूत बनाएगी. उन्होंने कहा कि रांची की जनता का विश्वास जीतना ही पार्टी का मुख्य लक्ष्य है और इसके लिए लगातार काम किया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही