Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हैदराबाद से इलाज करा 5 साल बाद झारखंड लौटे पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो, एयरपोर्ट पर स्वागत

सिंदरी के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो करीब पांच साल बाद झारखंड लौटे. उन्हें हैदराबाद से एयरलिफ्ट कर रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट लाया गया, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया. इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, मंत्री संजय सेठ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और रांची की मेयर रोशनी खालको सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : सिंदरी के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो करीब पांच साल बाद झारखंड लौटे. उन्हें हैदराबाद से एयरलिफ्ट कर रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट लाया गया, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया. इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, मंत्री संजय सेठ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और रांची की मेयर रोशनी खालको सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे.

 

बताया जाता है कि वर्ष 2021 में कोरोना संक्रमण के बाद इंद्रजीत महतो की तबीयत काफी खराब हो गई थी. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए हैदराबाद में भर्ती कराया गया, जहां लंबे समय तक उनका उपचार चला. करीब पांच साल तक इलाज के बाद अब उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ है. डॉक्टरों की निगरानी में उन्हें रांची लाया गया है. जानकारी के अनुसार आगे के इलाज के लिए उन्हें बोकारो के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी रहेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही