Search

 
 
 

Ranchi News: DSPMU में PG नामांकन की पहली चयन सूची जारी, 30 अक्टूबर तक होगा एडमिशन

Ranchi News: पहली चयन सूची के आधार पर नामांकन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है. इसके बाद 31 अक्टूबर 2026 को दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी.
 
डीएसपीएमयू, रांची

Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू), रांची में स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए पहली चयन सूची जारी कर दी गई है. विश्वविद्यालय के आधिकारिक वेबसाइट पर सूची प्रकाशित की गई है. चयनित विद्यार्थियों को अपने संबंधित विभागों से संपर्क कर नामांकन की प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है.

इसे भी पढ़ें:

पहली चयन सूची के आधार पर नामांकन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है. इसके बाद 31 अक्टूबर 2026 को दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी. हालांकि, दूसरी सूची संबंधित विभागों में सीटों की उपलब्धता के आधार पर प्रकाशित होगी.

 

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि नामांकन पूरी तरह मेरिट और निर्धारित पात्रता मानदंडों के आधार पर होगा. केवल चयन सूची में नाम शामिल होने से दाखिले का अधिकार सुनिश्चित नहीं होता है. विद्यार्थियों को नामांकन के लिए निर्धारित योग्यता शर्तों को पूरा करना अनिवार्य होगा.

 

विश्वविद्यालय प्रशासन ने चयनित अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना अपने संबंधित विभागों से संपर्क कर नामांकन की प्रक्रिया समय पर पूरी कर लें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही