Lagatar Desk : यामी गौतम की अपकमिंग फिल्म नई नवेली रिलीज को तैयार है. जो 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अब इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना भाभी तबाही रिलीज किया है. जिसमें भांगड़ा, रैप, क्लासिकल और हिप-हॉप सबकुछ है.इस फिल्म में एक्ट्रेस मोहिनी का किरदार निभा रही है.
गाने भाभी तबाही को शादी के सेलिब्रेशन के बैकग्राउंड में फिल्माया गया है.वीडियो में यामी गौतम सेंटर स्टेज पर नजर आती हैं और इसी सेलिब्रेशन के बीच परिवार में उनकी खास एंट्री होती है.गाने में भांगड़ा, रैप, क्लासिकल और हिप-हॉप का मेल देखने को मिलता है.
गाने के कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने भी यामी की परफॉर्मेंस की तारीफ की.उन्होंने कहा,'भाभी तबाही गाना मेरे लिए कोरियोग्राफ किए गए सबसे मजेदार गानों में से एक रहा.यामी फिल्म में मोहिनी का किरदार निभा रही हैं और इस किरदार की अपनी एक अलग पर्सनैलिटी है.मोहिनी एक ही बीट पर अपने एक्सप्रेशन और डांस स्टाइल बदल सकती है.इसलिए कोरियोग्राफी में भी वही कॉन्फिडेंस और थोड़ी शरारत रखने की कोशिश की गई.

