Search

 
 
 

मोदी सरनेम पर टिप्पणी केस में राहुल गांधी के विरुद्ध पहली गवाही दर्ज

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा सांसद राहुल गांधी के खिलाफ मोदी सरनेम पर टिप्पणी को लेकर दर्ज मानहानि के केस में रांची सिविल कोर्ट में सुनवाई हुई. बुधवार की सुनवाई के दौरान रांची एमपी-एमएलए कोर्ट में गवाह आनंद कुमार मोदी की गवाही दर्ज हुई. जिसके बाद गवाह का क्रॉस एग्जामिनेशन करने के लिए राहुल गांधी ने समय मांगा.
 

Ranchi : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा सांसद राहुल गांधी के खिलाफ मोदी सरनेम पर टिप्पणी को लेकर दर्ज मानहानि के केस में रांची सिविल कोर्ट में सुनवाई हुई. बुधवार की सुनवाई के दौरान रांची एमपी-एमएलए कोर्ट में गवाह आनंद कुमार मोदी की गवाही दर्ज हुई. जिसके बाद गवाह का क्रॉस एग्जामिनेशन करने के लिए राहुल गांधी ने समय मांगा. अब कोर्ट इस मामले में 20 सितंबर को सुनवाई करेगा.

 

बता दें कि राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव 2019 के प्रचार के दौरान रांची के मोरहाबादी मैदान में कांग्रेस की सभा में नरेंद्र मोदी, नीरव मोदी, ललित मोदी का नाम लेने के साथ कहा था कि जिनके नाम के आगे मोदी है, वह सभी चोर है. इस कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर अधिवक्ता प्रदीप मोदी ने रांची सिविल कोर्ट में शिकायत वाद दर्ज कराया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही