Deoghar: देवघर में अपराधी की हत्या की योजना बना रहे पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. देवघर पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक किसी बड़ी घटना को अंजाम दने की योजना बना रहे हैं. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इन बदमाशों को पकड़ने की गतिविधि शुरू हो गई.
देवघर नगर थाना क्षेत्र में पुलिस अवर निरीक्षक शंकर कुमार रजक अपने सशस्त्र बल के साथ शनिवार को भ्रमण पर निकली गस्ती के क्रम में गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की ‘फॉर्नेक्स’ कार जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर JH15-AP-5093 है, जिसमें कुछ व्यक्ति हथियार के साथ देवघर रेलवे स्टेशन होते हुए रंग मोड़ के रास्ते भुरभुरा मोड़ में कहीं बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. इस सूचना को पुलिस के वरीय पदाधिकारी को सूचित किया गया. पुलिस अधीक्षक के द्वारा पूर्व में गठित विशेष टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सफेद रंग की कार के साथ-साथ एक अवैध पिस्तौल एक जिंदा कारतूस बरामद किया है. इसके साथ-साथ चार संगठित अपराध कमी को गठित विशेष टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अपराधियों में शैलेश कुमार दास, अरविंद कुमार दास, गोलू पासी, लल्ला झा, रोहन तूरी का नाम शामिल है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

