Search

 
 
 

Jharkhand Weather: सिमडेगा में भारी बारिश, 11 जून को धनबाद-बोकारो में ऑरेंज अलर्ट

झारखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल रहा है. पिछले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि सिमडेगा जिले में भारी वर्षा दर्ज की गई.
 

Ranchi: झारखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल रहा है. पिछले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि सिमडेगा जिले में भारी वर्षा दर्ज की गई.

 

सबसे अधिक बारिश सिमडेगा जिले के थेथाईटांगर में 70.3 मिमी और कुरडेग में 61.4 मिमी रिकॉर्ड की गई. इसके अलावा गोविंदपुर (डीवीसी) में 60.8 मिमी, पंचेत में 38.8 मिमी, मैथन में 32.2 मिमी, बड़कागांव में 31.2 मिमी और बोकारो थर्मल में 29.6 मिमी बारिश हुई.

 

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों के साथ नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ क्षेत्रों तक पहुंच चुका है. अगले दो से तीन दिनों में इसके महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के शेष हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है.


7 जून को पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, कोडरमा और हजारीबाग को छोड़कर राज्य के अधिकांश जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

 

8 जून को साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं 9 जून को रामगढ़, बोकारो, रांची, गुमला और खूंटी में गर्जन के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं.


11 जून को धनबाद, बोकारो और कोडरमा जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात की आशंका जताई गई है.


रांची में पिछले 24 घंटों के दौरान 1.8 मिमी बारिश दर्ज की गई. शहर का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार 7 जून को रांची में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है. 8 और 9 जून को भी मौसम इसी तरह बना रह सकता है. राज्य में अधिकतम तापमान पलामू के डाल्टनगंज में 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार में 21.9 डिग्री सेल्सियस रहा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही