Search

 
 
 

FJCCI के प्रतिनिधिमंडल की DGP संग बैठक, व्यापारियों की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था व अन्य मुद्दों पर चर्चा

झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज फेडरेशन (FJCCI) के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी तादाश मिश्रा से मुलाकात की. इस दौरान राज्य की कानून-व्यवस्था और व्यापारियों की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई.
 

Ranchi : झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज फेडरेशन (FJCCI) के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी तादाश मिश्रा से मुलाकात की. इस दौरान राज्य की कानून-व्यवस्था और व्यापारियों की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई.

 

बैठक में प्रतिनिधिमंडल ने रंगदारी की घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई, साइबर धोखाधड़ी मामलों के शीघ्र उद्भेदन, गुमला में ट्रैफिक थाना की स्थापना, रामगढ़ में ट्रैफिक डीएसपी की नियुक्ति, हाई-रिस्क व्यापारियों के साथ नियमित बैठक, होटल रिपोर्टिंग की ऑनलाइन व्यवस्था और एफआईआर प्रक्रिया को सरल बनाने जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए.

 

डीजीपी तदाशा मिश्रा ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और सुरक्षित व्यापारिक माहौल बनाने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है. साथ ही उन्होंने जल्द ही सभी जिलों के एसपी और जिला चैंबर पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक करने की बात कही.

 

चैंबर उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने प्रत्येक जिले में पुलिस-व्यापारी समन्वय समिति बनाने का प्रस्ताव रखा, जबकि महासचिव रोहित अग्रवाल ने साइबर क्राइम मामलों में फास्ट ट्रैक के आधार पर राशि रिकवरी की मांग की. सह सचिव नवजोत अलंग ने अपराधियों के सोशल मीडिया अकाउंट फ्रीज करने का सुझाव दिया.

 

बैठक में ट्रैफिक व्यवस्था पर भी विस्तार से चर्चा हुई. डीजीपी ने बताया कि कंबाइंड कंट्रोल रूम योजना पर काम जारी है और सभी थानों को सीसीटीवी नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है. उन्होंने व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे चालू रखने और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना देने की अपील की.

 

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर शक्ति स्क्वॉड को जल्द पुनः सक्रिय करने की बात भी कही गई. साथ ही पुलिस द्वारा समय-समय पर जागरूकता कार्यशालाएं आयोजित करने का आश्वासन दिया गया.

 

बैठक में चैंबर के पदाधिकारियों ने रांची में ट्रैफिक डायरेक्टोरेट की स्थापना, एंट्री-एग्जिट प्वाइंट्स पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था और रामगढ़ के जीटी रोड पर दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने की मांग भी रखी.

 

इस अवसर पर चैंबर उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव नवजोत अलंग, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, लॉ एंड ऑर्डर उपसमिति के चेयरमैन मुकेश अग्रवाल और ट्रैफिक उपसमिति के चेयरमैन मुकेश पांडे सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही