Ranchi News: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (एफजेसीसीआई) के सत्र 2026-27 के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया गुरुवार को पूरी हो गई. नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 3 सितंबर तक कुल 9 प्रत्याशियों ने अपने पर्चे वापस लिए. इसके साथ ही कार्यकारिणी समिति के लिए अब 65 प्रत्याशी चुनावी मैदान में आमने-सामने होंगे.
स्क्रूटनी और तकनीकी कारणों से तीन नामांकन रद्द
चुनाव समिति को सत्र 2026-27 के लिए कार्यकारिणी और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद पर कुल 86 नामांकन मिले थे. स्क्रूटनी के दौरान दो प्रत्याशियों के नाम सदस्यता सूची के प्रतिनिधित्व में दर्ज नहीं होने से रद्द किए गए थे. वहीं एक प्रत्याशी प्रशांत कुमार का डिन (DIN) नंबर अंतिम तिथि तक न मिलने पर उनका पर्चा खारिज हुआ.
इसे भी पढ़ें -
तीन प्रमंडलों में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद पर भी होगा मुकाबला
चुनाव समिति के चेयरमैन अंचल किंगर और को-चेयरमैन पवन शर्मा ने बताया कि तीन प्रमंडलों में दो-दो प्रत्याशी मैदान में हैं. पलामू, संताल परगना और साउथ छोटानागपुर प्रमंडल में उपाध्यक्ष पद के लिए भी वोटिंग कराई जाएगी. शेष दो प्रमंडलों - कोयलांचल और कोल्हान में एक-एक प्रत्याशी होने से निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हुआ है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

