Search

 
 
 

Jharkhand News : सरकारी प्राथमिक व मध्य विद्यालयों की स्थापना के लिए 676.81 करोड़ आवंटित

Ranchi News : वित्त विभाग के 25 मार्च 2026 के प्रावधान के तहत यह राशि राज्य के 12 जिलों को उपलब्ध कराई गई है. संबंधित जिला शिक्षा अधीक्षकों को आवंटित राशि का उपयोग निर्धारित मद एवं नियमों के अनुसार करने का निर्देश दिया गया है.
 
झारखंड मंत्रालय

Ranchi News : झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य के सरकारी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों की स्थापना व्यय के मद में 676 करोड़ 81 लाख 28 हजार 200 रुपये की राशि आवंटित की है. यह राशि वेतन मद में आवंटित की गई है.

 

वित्त विभाग के 25 मार्च 2026 के प्रावधान के तहत यह राशि राज्य के 12 जिलों को उपलब्ध कराई गई है. संबंधित जिला शिक्षा अधीक्षकों को आवंटित राशि का उपयोग निर्धारित मद एवं नियमों के अनुसार करने का निर्देश दिया गया है.


किस जिले को कितनी राशि

गोड्डा  74,19,21,000 रुपये
गुमला 57,71,21,000 रुपये
गिरिडीह  74,32,98,000 रुपये
गढ़वा   51,21,50,300 रुपये
हजारीबाग  50,44,46,600 रुपये
जमशेदपुर  92,07,84,500 रुपये
खूंटी   29,15,62,000 रुपये
लातेहार  44,04,85,500 रुपये
साहेबगंज  31,90,10,000 रुपये
सिमडेगा  28,56,18,300 रुपये
चाईबासा  89,15,96,000 रुपये

सरायकेला-खरसावां

54,01,35,000 रुपये
कुल आवंटन  676,81,28,200 रुपये

 

आवंटित राशि में सबसे अधिक जमशेदपुर को 92.07 करोड़ रुपये और चाईबासा को 89.15 करोड़ रुपये मिले हैं. वहीं, सबसे कम राशि सिमडेगा को 28.56 करोड़ रुपये और खूंटी को 29.15 करोड़ रुपये आवंटित की गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही