Search

 
 
 

FJCCI चुनाव: टॉप पर मुकेश अग्रवाल, साउथ छोटानागपुर प्रमंडलीय सीट पर रिजल्ट टाई

Ranchi: प्रमंडलीय सीटों के परिणामों में सबसे रोमांचक स्थिति साउथ छोटानागपुर क्षेत्र में देखने को मिला, जहां दिनभर विवाद और गहमागहमी का केंद्र रहे दो प्रत्याशियों—दामोदर कुमार कसेरा और राजेश कुमार महतो—के बीच मुकाबला बराबरी पर अटक गया. कुल पड़े 56 मतों में से दोनों ही प्रत्याशियों को 28-28 मत मिले.
 
FJCCI चुनाव परिणाम के बाद जश्न

Ranchi: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (एफजेसीसीआई) सत्र 2026-2027 के चुनावी मुकाबले में मुकेश कुमार अग्रवाल ने सर्वाधिक 1,827 मत हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया. वहीं वहीं डॉ. अभिषेक कुमार रामधीन 1,742 मतों के साथ दूसरे, प्रवीण लोहिया 1,725 मतों के साथ तीसरे और तुलसी पटेल 1,622 मत पाकर चौथे स्थान पर रहे.

 

इसे भी पढ़ें:

 

कार्यकारिणी के शीर्ष 21 विजयी प्रत्याशियों में विनीता सिंघानिया को 1597, ज्योति कुमारी को 1535, राम बांगड़ को 1506, मनीष जैन को 1497, नवजोत अलंग (रूबल) को 1469, निधि झुनझुनवाला को 1450, आस्था किरानी को 1441, अमित अग्रवाल को 1424, राहुल साबू को 1418, रोहित पोद्दार को 1384, अनिल अग्रवाल को 1360, अमित शर्मा को 1348, रोहित अग्रवाल को 1347, अमित किशोर (अग्रवाल) को 1344, विकास विजयवर्गीय को 1305, मोनिका गोयनका को 1300 और पूजा ढाढरिया (पूजा ढाढा) को 1288 मत प्राप्त हुए. उमंग सुल्तानिया 1243 मत पाकर 22वें स्थान पर रहे और जीत से चूक गए.

 

इधर, प्रमंडलीय सीटों के परिणामों में सबसे रोमांचक स्थिति साउथ छोटानागपुर क्षेत्र में देखने को मिला, जहां दिनभर विवाद और गहमागहमी का केंद्र रहे दो प्रत्याशियों—दामोदर कुमार कसेरा और राजेश कुमार महतो—के बीच मुकाबला बराबरी पर अटक गया. कुल पड़े 56 मतों में से दोनों ही प्रत्याशियों को 28-28 मत मिले. 


वहीं पलामू प्रमंडल से कुल 90 मतों में से अमित कुमार जायसवाल ने 59 मत हासिल कर उदय शंकर दुबे (31 मत) को पराजित किया. संताल प्रमंडल में कुल 65 मतों में से आकाश पांडेय ने 34 मत प्राप्त कर राजेश अग्रवाल (31 मत) के खिलाफ नजदीकी मुकाबले में जीत दर्ज की.

 

विस्तृत परिणामों के सामने आने के बाद विजयी उम्मीदवारों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है. साउथ छोटानागपुर के टाई हुए मुकाबले पर अब निर्वाचन समिति के आगामी निर्णय और टाई-ब्रेकर प्रक्रिया पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं, जबकि शीर्ष 21 पदाधिकारियों के चयन के साथ नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही