Ranchi News: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (एफजेसीसीआई) के बहुप्रतीक्षित चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं. तीन प्रमुख टीमों के बीच हुए इस त्रिकोणीय मुकाबले में टीम तुलसी ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए सबसे अधिक 13 सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं, टीम मुकेश के पाले में 8 सीटें आई हैं, जबकि मैदान में उतरी टीम पी21 अपना खाता भी नहीं खोल सकी.
इसे भी पढ़ें:
चैंबर कार्यकारिणी की 21 सीटों के लिए हुए इस चुनाव में मतगणना की प्रक्रिया पूरी होते ही नतीजों की स्थिति साफ हो गई. मतों की गिनती के दौरान शुरू से ही टीम तुलसी के प्रत्याशियों ने बढ़त बनाए रखी और अंततः 13 पदों पर विजय हासिल कर कार्यकारिणी में अपना मजबूत बहुमत साबित कर दिया.
दूसरी ओर टीम मुकेश ने भी कड़े मुकाबले में 8 सीटों पर जीत हासिल की, लेकिन टीम पी21 का कोई भी उम्मीदवार जीत दर्ज करने में सफल नहीं हो सका.
परिणामों की आधिकारिक घोषणा के बाद विजयी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है. मतगणना स्थल पर समर्थकों ने एक-दूसरे को बधाई देकर और अबीर-गुलाल लगाकर जीत का जश्न मनाया. टीम तुलसी के बहुमत के साथ अब चैंबर की नई कार्यकारिणी के गठन का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है, जो आगामी सत्र के लिए राज्य के व्यापार और उद्योग जगत का प्रतिनिधित्व करेगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

