Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शेयर बाजार की फ्लैट ओपनिंग, सेंसेक्स 70 अंक चढ़ा, रियल्टी सेक्टर में लिवाली

LagatarDesk : सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार की फ्लैट ओपनिंग हुई. हालांकि सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स हरे निशान पर नजर आ रहे हैं. सेंसेक्स 60370 और निफ्टी 17830 के लेवल पर खुला है. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 88.71 अंक चढ़कर 60,389.29 के लेवल पर शुरू हुआ. वहीं निफ्टी 19.40 अंकों की तेजी के साथ 17,833 के लेवल पर खुला. हालांकि थोड़े देर के बाद सेंसेक्स 70.91 अंकों की मजबूती के साथ 60371.4 के लेवल पर कारोबार करने लगा. वहीं निफ्टी 16.45 अंक उछलकर 17830 के स्तर पर ट्रेड करने लगा. (पढ़ें, PIL">https://lagatar.in/pil-cash-case-ed-court-frames-charge-against-rajeev-kumar-and-amit-agarwal/">PIL

कैश कांड: राजीव कुमार और अमित अग्रवाल के खिलाफ ED कोर्ट ने किया चार्ज फ्रेम)

पांच पैसे की बढ़त के साथ 81.69 पर खुला रुपया

बाजार की तेजी में रियल्टी और सरकारी बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में लिवाली देखी जा रही है. जबकि एफएमसीजी शेयरों में दबाव नजर आ रहा है. निफ्टी में बजाज फाइनेंस के शेयरों में सबसे अधिक 2.8% फीसदी की तेजी देखी जा रही है. जबकि एचडीएफसी लाइफ के शेयरों में बिकवाली है. डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे की बढ़त के साथ 81.69 पर खुला.

बजाज फाइनेंस के शेयर 1.96 फीसदी की बढ़त

आज के कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 16 शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. जबकि 14 शेयर लाल निशान पर नजर आ रहे हैं. बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड बजाज फाइनेंस के शेयरों में सबसे अधिक 1.96 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है. वहीं पावरग्रिड के शेयरों में 0.90 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है. इसे भी पढ़ें ; बाबा">https://lagatar.in/baba-badrinaths-doors-open-for-devotees-temple-decorated-with-15-quintals-of-marigold-flowers/">बाबा

बद्रीनाथ के कपाट भक्तों के लिए खुले, 15 क्विंटल गेंदा फूल से सजाया गया मंदिर

ये हैं आज के टॉप गेनर और टॉप लूजर

आज के टॉप गेनर की लिस्ट में बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक और नेस्ले के शेयर शामिल हैं. वहीं टॉप लूजर की श्रेणी में पावरग्रिड, टीसीएस, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी और टाटा स्टील के शेयर शामिल हैं.

बीएसई सेंसेक्स के इन शेयरों में तेजी और गिरावट 

बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड रिलायंस, आईटीसी, लार्सन, एचसीएल टेक, भारती एयरटेल, एनटीपीसी, एसबीआई, टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंफोसिस और एचडीएफसी के शेयरों में बढ़त देखी जा रही है. वहीं एचयूएल, टाटा मोटर्स, विप्रो, सनफार्मा, टेक महिंद्रा, मारुति सुजुकी, आईसीआईसीआई बैंकस अल्ट्राटेक सीमेंट और एक्सिस बैंक के शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें ; पलामू">https://lagatar.in/palamu-rotten-dead-body-of-a-woman-found-in-a-closed-sack-police-engaged-in-investigation/">पलामू

: बंद बोरी में महिला का सड़ा गला शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

तेजी के साथ बंद हुए थे बाजार 

इससे पहले बुधवार को शेयर बाजार में बढ़त देखने को मिली थी. कारोबार के बंद होने से पहले बाजार में अच्छी खरीदारी देखी गयी थी. सेंसेक्स 169 अंक चढ़कर 60300 पर और निफ्टी 44 अंकों की तेजी के साथ 17813 के लेवल पर बंद हुए थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही