Lagatar Desk : 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 की हाईजैक की खबर सामने आई. हालांकि थोड़े के बाद इसे सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा लिया गया और बड़ी त्रासदी टल गई. यह सब भारतीय कैप्टन स्मित मछार और इजराइली यात्री यानिव हयून की बहादुरी की वजह से हो पाया.
कैप्टन स्मित मछार पर भारत को गर्व है : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारतीय कैप्टन की बहादुरी को सलाम किया है. पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि कैप्टन स्मित मछार एक हीरो हैं. बेहद खतरनाक हालात और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए जबरदस्त हिम्मत और अटूट संकल्प दिखाया.
पीएम ने आगे लिखा कि उनकी बहादुरी से सैकड़ों लोगों की जान बची और एक बड़ी त्रासदी टल गई. भारत को कैप्टन मच्छर पर गर्व है. उन्होंने कैप्टन मछार के जल्द ठीक होने, नई ताकत पाने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की.
Captain Smit Machchhar is a HERO.
— Narendra Modi (@narendramodi) October 1, 2026
In the face of the gravest danger and despite being seriously injured, he showed immense courage and an unwavering resolve to protect the lives of others.
His valour helped save hundreds of lives and avert a great tragedy.
India is proud of…
नेतन्याहू ने कहा- 'वह सच्चे हीरो हैं'
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी भारतीय कैप्टन स्मित मछार को उनकी असाधारण बहादुरी के लिए सलाम किया. उन्होंने कहा कि चाकू लगने और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन मछार ने मुकाबला किया, हमलावर का विरोध किया और कॉकपिट का दरवाजा खोला.
इससे यात्रियों और क्रू को हमलावर पर काबू पाने में मदद मिली और हवा में होने वाली एक बड़ी त्रासदी टल गई. नेतन्याहू ने कहा कि मछार ने 174 लोगों की जान बचाई, जिनमें इजराइली नागरिकों के साथ दूसरे देशों के नागरिक भी शामिल थे. इजराइल पीएम ने कैप्टन मच्छार के जल्द और पूरी तरह ठीक होने की कामना की और उन्हें एक सच्चे हीरो बताया.
Prime Minister Benjamin Netanyahu:
— Prime Minister of Israel (@IsraeliPM) September 30, 2026
My salute to the Indian pilot Captain Smit Machchhar for his extraordinary bravery.
Despite being stabbed and seriously injured, he fought back, resisted, opened the cockpit door, and enabled passengers and crew to overpower the attacker —…
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बेन-गुरियन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इजराइली यात्री यानिव हयून से मिले. उन्होंने यानिव की भूमिका की सराहना की और उन्हें बहादुर बताया. यानिव वही यात्री है, जो दुबई से इजराइल जाने वाली फ्लाइट के कॉकपिट में घुसकर हमलावर को पकड़कर काबू करने में मदद की.
Prime Minister Benjamin Netanyahu met at Ben-Gurion International Airport with Yaniv, the passenger who burst into the cockpit on the flight from Dubai to Israel.
— Prime Minister of Israel (@IsraeliPM) September 30, 2026
Photos: Kobi Gideon (GPO) pic.twitter.com/PcCNzKLUKj
पायलटों के बीच हुई थी हिंसक झड़प
गौरतलब है कि दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में कॉकपिट के अंदर पायलटों के बीच हिंसक झड़प हुई थी. इस दौरान भारतीय कैप्टन स्मित मछार पर को-पायलट ने चाकू से हमला किया. रिपोर्टों के मुताबिक, इस दौरान विमान तेजी से नीचे जाने लगा और कुछ ही समय में हजारों फीट की ऊंचाई गंवा दी.
गंभीर चोटों के बावजूद कैप्टन मछार ने स्थिति का सामना किया और कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे, जिससे यात्रियों और क्रू को अंदर पहुंचकर हमलावर को काबू करने का मौका मिला. इसके बाद विमान में मौजूद अन्य पायलटों ने विमान को नियंत्रित किया और उसे सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा, जिससे उसमें सवार 174 यात्रियों की जान बच गई.
फिलहाल कैप्टन मछार को सऊदी अरब के तबुक स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है. भारतीय मिशन उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रहा है और शुरुआती रिपोर्टों में उनकी हालत स्थिर बताई गई है.
इसे भी पढ़ें
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

