- चतरा सांसद ने फीता काट कर किया शुभारंभ
Latehar News: बेतला नेशनल पार्क एक बार पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है. मॉनसून में तीन महीने के लिए इसे बंद कर दिया गया था. आज एक अक्टूबर को चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने फीता काटकर व नारियल फोड़ पार्क को दोबारा खोला.
इससे पहले सांसद का पारंपरिक आदिवासी गीत व नृत्य के साथ स्वागत किया गया. इस अवसर पर सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि बेतला नेशनल पार्क के माॅनसून के बाद फिर खुलने से एक बार फिर यहां की रौनक लौट आयेगी. लोगों के रोजगार में वृद्धि होगी.

पार्क में लौटी रौनक
इधर पार्क के खुलने से पार्क परिसर में पर्यटकों की चहल-पहल बढ़ गयी और जंगल सफारी को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला. स्कूली बच्चों ने सफारी का आनंद लिया. पहले दिन ही बेतला नेशनल पार्क में लोगों की भीड़ देखने को मिली.
इसे भी पढ़ें
तीन माह वन्य जीवों का प्रजनन काल होता
बता दें कि नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (एनटीसीए ) के निर्देश पर एक जुलाई से 30 सितंबर तक बेतला पार्क को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया जाता है. इस तीन माह को वन्य जीवों का प्रजनन का काल माना जाता है.
इस दौरान पर्यटकों के मूवमेंट होने से वन्य जीवों के जंगल में स्वच्छंद विचरण और प्रजनन प्रभावित होते हैं. प्रजनन के दौरान व्यवधान होने पर ये हिसंक हो सकते हैं, इस कारण तीन महीनों तक यहां नो इंट्री रहती है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

