Search

 
 
 

इंडिगो से सफर करना हुआ महंगा, बच्चों के टिकट से लेकर कई सर्विसेज के चार्ज बढ़े

Ranchi : नई दरों के अनुसार, इंडिगो ने शिशु टिकट की कीमत में एक हजार रुपये का इजाफा किया है. अब यात्रियों को दो हजार रुपये के बदले तीन हजार रुपये देने होंगे. साथ ही निर्धारित सीमा से अधिक सामान ले जाने पर भी अब ज्यादा खर्च करना होगा. एक्स्ट्रा बैगेज का शुल्क 700 रुपये प्रति किलो से बढ़ाकर 800 रुपये प्रति किलो कर दिया गया है.
 
इंडिगो

Ranchi :  भारत की प्रमुख एयरलाइन कंपनी इंडिगो से उड़ान भरने वाले यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है. कंपनी ने अपनी कई अतिरिक्त सेवाओं के शुल्क में बढ़ोतरी कर दी है, जिसका सीधा असर यात्रियों की जेब पर पड़ने वाला है. नए बदलावों के बाद अब यात्रियों को टिकट के साथ-साथ बैगेज और अन्य सामान्य सुविधाओं के लिए पहले के मुकाबले अधिक पैसे चुकाने होंगे.

 

इसे भी पढ़ें

 

नई दरों के अनुसार, इंडिगो ने शिशु टिकट की कीमत में एक हजार रुपये का इजाफा किया है. अब यात्रियों को दो हजार रुपये के बदले तीन हजार रुपये देने होंगे. साथ ही निर्धारित सीमा से अधिक सामान ले जाने पर भी अब ज्यादा खर्च करना होगा. एक्स्ट्रा बैगेज का शुल्क 700 रुपये प्रति किलो से बढ़ाकर 800 रुपये प्रति किलो कर दिया गया है.

 

अकेले सफर करने वाले बच्चों के लिए लागू फीस को भी पांच हजार रुपये से बढ़ाकर 5991 रुपये कर दिया गया है. सुविधाओं के मोर्चे पर भी शुल्क बढ़ा दिया गया है. हवाई अड्डे पर प्राथमिकता के आधार पर चेक-इन या बोर्डिंग चाहने वाले यात्रियों को अब 450 रुपये के बजाय 650 रुपये का भुगतान करना होगा.

 

इसी तरह यात्रा प्रमाणपत्र प्राप्त करने की फीस भी 200 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये कर दी गई है. इंडिगो ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे उड़ान भरते समय अपने सामान का विशेष ध्यान रखें और आवश्यकतानुसार ही अतिरिक्त सेवाओं का चुनाव करें, ताकि अप्रत्याशित खर्च से बचा जा सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही