Ranchi : तुपुदाना स्थित राजेन्द्र नर्सिंग होम में प्रसव के बाद 2018 बैच की महिला सब इंस्पेक्टर सुमित्रा कच्छप की मौत हो गई. मृतका के पति कार्तिक मुंडा ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर संध्या कुमारी पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है और मामले को लेकर तुपुदाना थाना में आवेदन दिया है.
थाने में दिए आवेदन के अनुसार, 15 सितंबर को सुमित्रा को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. सिजेरियन ऑपरेशन के बाद उन्हें तेज दर्द और सांस लेने में परेशानी हुई. परिजनों का आरोप है कि सुमित्रा को समय पर उचित इलाज नहीं मिला.
हालत बिगड़ने पर 16 सितंबर की रात उन्हें देवनिका अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना पर झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने भी सवाल उठाया है और मामले की जांच और जिम्मेदारी तय करने की मांग की है.
इसे भी पढ़ें
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

