Search

 
 
 

धुरंधर 2 की सफलता के बाद सारा अर्जुन ने की रणवीर की तारीफ, बोलीं - उनके जैसा बेहतरीन कलाकार कोई...

ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर 2 की जबरदस्त सफलता के बाद एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने अपने को-स्टार रणवीर सिंह के साथ काम करने का अनुभव साझा किया है. फिल्म में ‘यालीना’ के किरदार से चर्चा में आई सारा ने रणवीर को एक बेहतरीन कलाकार और इंसान बताया.
 

Lagatar desk : ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर 2 की जबरदस्त सफलता के बाद एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने अपने को-स्टार रणवीर सिंह के साथ काम करने का अनुभव साझा किया है. फिल्म में ‘यालीना’ के किरदार से चर्चा में आई सारा ने रणवीर को एक बेहतरीन कलाकार और इंसान बताया.

 

रणवीर जैसा को-स्टार कोई नहीं

फेमिना इंडिया को दिए इंटरव्यू में सारा अर्जुन ने कहा कि रणवीर सिंह जैसे को-एक्टर मिलना बेहद दुर्लभ है. उनके अनुसार, रणवीर सिर्फ अपने रोल तक सीमित नहीं रहते, बल्कि पूरी फिल्म को बेहतर बनाने के लिए हर पहलू पर ध्यान देते हैं. वे सेट पर हर व्यक्ति चाहे वह कलाकार हो या टेक्नीशियन के साथ समान व्यवहार रखते हैं.

 

 कभी सीनियरिटी को हावी नहीं होने दिया

सारा ने बताया कि रणवीर ने कभी भी अपने अनुभव या स्टारडम को दूसरों पर हावी नहीं होने दिया. उनका व्यवहार हमेशा सहयोगी और सम्मानजनक रहा, जिससे काम करने का माहौल और भी सहज बन जाता है.

 

समर्पण और जुनून की मिसाल

सारा अर्जुन ने रणवीर के काम के प्रति समर्पण की जमकर सराहना की. उन्होंने कहा कि रणवीर जिस तरह अपने किरदार और फिल्म के लिए मेहनत करते हैं, वह प्रेरणादायक है. वे फिल्म के परिणाम को लेकर उतने ही सजग रहते हैं, जैसे कोई बच्चा अपनी पसंदीदा चीज को लेकर होता है.

 

 बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का जलवा

फिल्म की कमाई की बात करें तो 35वें दिन (बुधवार) धुरंधर 2 ने 1.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 1121.11 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जो इसे साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल करता है.

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही