Search

 
 
 

Food Safety: देवघर में फुड सेफ्टी टीम की होटलों-ढाबों व मिठाई दुकानों में छापेमारी, थमाया नोटिस

देवघर जिले में फुड सेफ्टी टीम ने कई होटलों व मिठाई दुकानों में छापेमारी की. जिसके बाद आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया. खाद्य सुरक्षा अधिकारी को नकली खाद्य सामाग्री की शिकायत मिल रही थी. जिसके बाद छापेमारी अभियान चलाया गया.
 

Deoghar: देवघर जिले में फुड सेफ्टी टीम ने कई होटलों व मिठाई दुकानों में छापेमारी की. जिसके बाद आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया. खाद्य सुरक्षा अधिकारी को नकली खाद्य सामाग्री की शिकायत मिल रही थी. जिसके बाद छापेमारी अभियान चलाया गया. इन मिठाई दुकानों में नकली घी, खोवा, पनीर को ग्राहकों को बेचा जा रहा था. 


फुड सेफ्टी टीम शहर के कुल 8 होटलों व मिठाई दुकानों पर छापेमारी की. खाद्य प्रतिष्ठान में विलासी शीतल, मलिक रोड स्थित श्री लक्ष्मी फ्लोर मिल, एस होटल, महामाया पैलेस में खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के तहत अनियमिता पाया गया. जिसके बाद इन प्रतिष्ठानों को क्षेत्र 55 के तहत नोटिस दिया गया. 

 

वहीं सीता होटल, बम-बम बाबा पथ के पास स्थित सुमित वैष्णव होटल में 1 किलो दूषित आटा और 15 लीटर जला हुआ तेल नष्ट करवाया गया. वहीं सर्कुलर रोड में स्थित ओला आइसक्रीम बिना वैधता के संचालित किया जा रहा था. प्रतिष्ठान में 6 बोतल एक्सपायरी मैंगो फ्लेवर आइसक्रीम भी पाया गया, जिसे नष्ट करवाया गया. वही भुरा-भुरा मोड़ स्थित आशियाना रेस्टोरेंट में 15 kg मिलावटी पनीर पाया गया. जिसे मौके पर नष्ट करवाया गया. यह रेस्टोरेंट बिना लाइसेंस के संचालन किया जा रहा था. इन्हें भी नोटिस थमाया गया है.


इसके अतिरिक्त जसीडीह में होटल रूद्र हेरिटेज, कश्यप इंडस्ट्रीज, इल्यूजन बार एंड रेस्टोरेंट, शिवालय वाटर पार्क एंड रिजॉर्ट, बजरंग रेस्टोरेंट, हिलटॉप मॉडल रेस्टोरेंट, इट इस एन बार रेस्टोरेंट में एक्सपायरी क्रंच पाया गया. जिसे नष्ट करवाया गया. अनियमिता पाए जाने पर रिलेशन बार रेस्टोरेंट और हिल टॉप मॉडल पर सेक्शन 55 के तहत नोटिस दिया गया.

 

इसके अतिरिक्त जसीडीह मानिकपुर हाईवे स्थित विभिन्न ढाबा का भी निरीक्षण किया गया. जिसमें मामा-भांजा ढाबा, चंद्रका ढाबा, महालक्ष्मी ढाबा, बैद्यनाथ ढाबा, शिव शंकर ढाबा, मां शांति ढाबा के नाम शामिल है. ये सभी ढाबे बिना लाइसेंस के संचालित किया जा रहे थे. जिस कारण इन ढाबा संचालकों को नोटिस दिया गया और जुर्माना भी लगाया गया. 

 

शिव शंकर ढाबा में 3 लीटर जला हुआ तेल, मौके पर ही नष्ट करवाया गया. खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने सभी खाद्य प्रतिष्ठान को स्वच्छता बनाए रखने की चेतावनी दी. उन्होंने हिदायत देते हुए कहा कि कार्य करते समय एप्रोन, ग्लब्स, मास्क और हेयर नेट का प्रयोग करे. इसके अलावा जले हुए तेल को नए तेल में मिश्रण कर उपयोग न करने की हिदायत दी. पनीर को आयोडीन से टेस्ट कर शाही पनीर उपयोग करने के लिए निर्देशित किया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही