Search

 
 
 

Hazaribagh News : DMFT योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समयसीमा में कार्य पूरा करें- DC

जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) प्रबंधन समिति एवं नीति आयोग के आकांक्षी जिला कार्यक्रम अंतर्गत प्रखंडों के प्रमुख सूचकांकों की समीक्षा को लेकर बुधवार को उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता बैठक आयोजित की गई.
 

Hazaribagh : जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) प्रबंधन समिति एवं नीति आयोग के आकांक्षी जिला कार्यक्रम अंतर्गत प्रखंडों के प्रमुख सूचकांकों की समीक्षा को लेकर बुधवार को उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता बैठक आयोजित की गई.

 

बैठक में वित्तीय वर्ष 2018-19 से 2025-26 तक नीति आयोग से प्राप्त राशि, उससे संचालित योजनाओं की वर्तमान स्थिति और उनकी प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई. उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन तय समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाए.

 

डीएमएफटी मद की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने संबंधित विभागों को उपलब्ध राशि का सही एवं प्रभावी उपयोग करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, उन्हें बिना विलंब संबंधित विभागों को हस्तांतरित किया जाए ताकि आम लोगों को उसका लाभ मिल सके.

 

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भूमि विवाद या वन विभाग से एनओसी नहीं मिलने के कारण वर्षों से लंबित योजनाओं को चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई की जाए. साथ ही जिन योजनाओं पर अब तक काम शुरू नहीं हो पाया है, उसकी जानकारी तत्काल जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने कहा कि निविदा प्रक्रिया पूरी होते ही योजनाओं का कार्य प्रारंभ कर दिया जाए, ताकि विकास कार्यों में अनावश्यक देरी न हो.

 

बैठक में डीएमएफटी मद से उपलब्ध कराए गए ट्राईसाइकिल को दिव्यांगजनों के बीच जल्द वितरित करने का निर्देश समाज कल्याण विभाग को दिया गया. इसके अलावा सदर अस्पताल में डीएमएफटी मद से नियुक्त चिकित्सकों, लैब टेक्नीशियन एवं हेल्थ मैनेजरों के कार्यों की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया गया.

 

बैठक में उप विकास आयुक्त श्रीमती रिया सिंह, एसडीओ आदित्य पांडेय, जिला योजना पदाधिकारी पंकज कुमार तिवारी सहित विभिन्न विभागों एवं कार्यकारी एजेंसियों के अधिकारी उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही