Search

 
 
 

Ranchi News: मां डेयरी पर फूड सेफ्टी टीम का छापा, 800 किलो नकली पनीर बरामद

राजधानी रांची में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुरुवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए रातू रोड स्थित दुर्गा मंदिर क्षेत्र की 'मां डेयरी' में छापेमारी की.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: राजधानी रांची में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुरुवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए रातू रोड स्थित दुर्गा मंदिर क्षेत्र की 'मां डेयरी' में छापेमारी की. इस दौरान टीम ने भारी मात्रा में नकली पनीर और उसे बनाने में इस्तेमाल किए जा रहे संदिग्ध पाम ऑयल, केमिकल और पाउडर बरामद किए.

इसे भी पढ़ें: 

जानकारी के अनुसार, खाद्य सुरक्षा विभाग को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि रातू रोड के दुर्गा मंदिर क्षेत्र में स्थित कुछ डेयरियों में रसायनों और मिलावटी सामग्री का इस्तेमाल कर नकली पनीर तैयार किया जा रहा है और उसे बाजार में सप्लाई किया जा रहा है. गुप्त सूचना के आधार पर विभाग की टीम ने गुरुवार सुबह 'मां डेयरी' में औचक छापेमारी की.

 

छापेमारी के दौरान डेयरी परिसर से बड़ी मात्रा में तैयार नकली पनीर के अलावा संदिग्ध पाम ऑयल, केमिकल और अन्य सामग्री जब्त की गई. अधिकारियों की शुरुआती जांच में पनीर की गुणवत्ता बेहद खराब पाई गई, जिसे स्वास्थ्य के लिए गंभीर रूप से हानिकारक माना जा रहा है.

 

खाद्य सुरक्षा विभाग ने बरामद पनीर और अन्य सामग्रियों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं. जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित डेयरी संचालक के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

विभाग के अधिकारियों ने कहा कि मिलावटी खाद्य पदार्थों के निर्माण और बिक्री के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा, ताकि लोगों को सुरक्षित और शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही