Search

 
 
 

फुटबॉल चैंपियंस लीग : मोनाको को हराकर PSG ने अंतिम-16 में किया प्रवेश

पेरिस के पार्क डेस प्रिंसेस स्टेडियम में यूईएफए चैंपियंस लीग प्ले-ऑफ का दूसरा लेग काफी रोमांचक रहा. पेरिस सेंट जर्मन ने एसएस मोनाको के साथ 2-2 से ड्रॉ खेलते हुई कुल 5-4 की बढ़त के साथ अंतिम-16 में जगह बना ली.
 

Paris : पेरिस के पार्क डेस प्रिंसेस स्टेडियम में यूईएफए चैंपियंस लीग प्ले-ऑफ का दूसरा लेग काफी रोमांचक रहा. पेरिस सेंट जर्मन ने एसएस मोनाको के साथ 2-2 से ड्रॉ खेलते हुई कुल 5-4 की बढ़त के साथ अंतिम-16 में जगह बना ली. 

 

इस मैच में आखिरी मिनट तक रोमांच बना रहा. पहले हाफ में मोनाको ने आक्रामक शुरुआत की और हाफ-टाइम से ठीक पहले मैग्नेस अक्लिउचे के शानदार गोल से बढ़त हासिल कर ली.

 

दूसरे हाफ में मैच का रुख तब बदला जब मोनाको के मामादौ कूलिबली को दूसरी बार पीला कार्ड मिलने के बाद मैदान छोड़ना पड़ा. दस खिलाड़ियों के साथ खेल रही टीम पर दबाव बढ़ गया. इसके बाद पीएसजी के कप्तान मार्क्विनहोस ने डेसिरे डूए के क्रॉस पर गोल कर बराबरी दिलाई. 

 

कुछ ही मिनटों में ख्विचा क्वारात्सखेलिया ने रिबाउंड पर गोल दागकर टीम को बढ़त दिला दी. हालांकि, सब्स्टीट्यूट जॉर्डन टेजे ने अतिरिक्त समय में गोल कर मुकाबले को फिर रोमांचक बना दिया. अंततः पीएसजी ने बढ़त बचाए रखते हुए अगले दौर में प्रवेश कर लिया.

 

पीएसजी के कोच लुइस एनरिक ने कहा कि हमने क्वालीफाई करने का हक कमाया, लेकिन चुनौतियां रहीं. हम मुश्किलों के आदी हैं.  हम क्वालीफाई करने के लायक थे, लेकिन हमें पूरे समय परेशानी झेलनी पड़ी. इस बीच, गैलाटसराय ने जुवेंटस की शानदार वापसी को रोक दिया और 7-5 के एग्रीगेट स्कोर से राउंड ऑफ 16 में जगह पक्की कर ली.

 

गैलाटसराय एस.के. ने जबरदस्त जज्बा दिखाते हुए जुवेंटस एफसी को रोमांचक मुकाबले में एक्स्ट्रा टाइम में हराकर शानदार जीत दर्ज की. पहले लेग के बाद तीन गोल से पिछड़ने के बावजूद मेजबान टीम ने हार नहीं मानी और मुकाबले को अतिरिक्त समय तक खींच लिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही