Search

टी20 वर्ल्डकप 2026: सुपर-8 का शेड्यूल जारी, जानें कौन-सी टीम किस दिन भिड़ेगी?

Lagatar Desk: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 की तस्वीर पूरी तरह साफ हो चुकी है. सुपर-8 के लिए टीमें तय हो चुकी है. इस टूर्नामेंट में 20 टीमों ने हिस्सा लिया. जिसमें 5-5 टीमों को 4 अलग ग्रुप-A,B,C,D में बांटा गया. 36 मैच पूरा होने के बाद ही अगले राउंड की 8 टीमें तय हो गईं. आज शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया-ओमान के बीच आखिरी ग्रुप मैच होगा. लेकिन इसका सुपर-8 पर असर नहीं पड़ेगा.

 

भारत, दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान ने सुपर 8 में जगह बनाई है. सबसे चौंकाना वाला यह रहा कि ऑस्ट्रेलियन टीम लीग मैच के बाद ही बाहर हो गई. सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करने वाली टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है. जिनमें 4-4 टीमें रहेंगी. ग्रुप 1 में भारत, दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज हैं. ग्रुप 2 में श्रीलंका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान हैं. हर टीम अपने ग्रुप में एक-दूसरे से 3-3 मैच खेलेगी. इस तरह एक ग्रुप में 6 मैच होंगे. 

 

दोनों ग्रुप मिलाकर कुल 12 मुकाबले होंगे. दोनों ग्रुप की 2-2 टॉप टीमें अगले राउंड में प्रवेश करेंगी. 20 से 28 फरवरी तक 1-1 मैच ही होगा. खास बात यह है कि सुपर-8 स्टेज में 22 व 26 फरवरी और 1 मार्च को 2-2 मैच खेले जाएंगे. बता दें, ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, ओमान, स्कॉटलैंड, इटली, नेपाल, अफगानिस्तान, UAE, नामीबिया, USA, नीदरलैंड और कनाडा लीग स्टेज से बाहर हो गई हैं.

 

पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को होगा, वहीं 5 मार्च को दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में होगा. इन्हें जीतने वाली टीम 8 मार्च को फाइनल में भिड़ेगी. वहीं, पाकिस्तान ने नॉकआउट राउंड में जगह बनाई तो उसके सभी मैच कोलंबो में होंगे.


सुपर-8 में पहुंचने वाली सभी टीमों ने 2028 में होने वाले अगले टी20 वर्ल्ड कप के लिए स्वत: क्वालिफाई कर लिया है. 2028 टूर्नामेंट की सह-मेजबानी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड करेंगी. जिसकी पहले ही सीधी एंट्री मिल चुकी है.

 


सुपर-8 के मुकाबलों पर नजर


21 फरवरी: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में शाम 7 बजे से मुकाबला होगा. 
22 फरवरी: श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच कैंडी में शाम 3 बजे से मुकाबला होगा. इसी दिन दूसरा मैच भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अहमदाबाद में शाम 7 बजे से मुकाबला होगा 
23 फरवरी: जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के बीच मुंबई में शाम 7 बजे से मुकाबला होगा. 
24 फरवरी:  इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच कैंडी में शाम 7 बजे से 
25 फरवरी:  न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच कोलंबों में शाम 7 बजे से मुकाबला होगा.
26 फरवरी:  दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद में दोपहर 3 बजे से मुकाबला होगा. इसी दिन दूसरा मैच भारत और जिम्बाब्वे के बीच शाम 7 बजे से चेन्नई में मुकाबला होगा. 
27 फरवरी: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच कोलंबो में शाम 7 बजे से मुकाबला होगा.
28 फरवरी: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच कैंडी में शाम 7 बजे से मुकाबला होगा.
1 मार्च:  जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के बीच नई दिल्ली में शाम 3 बजे से मुकाबला होगा. इसी दिन दूसरा मैच भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता में शाम 7 बजे से मुकाबला होगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp