Search

 
 
 

झारखंड विस सत्र: विधायक राजेश कच्छप ने गिनायी सरकार की उपलब्धियां

बजट सत्र में खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने सदन में राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला.
 

Ranchi : बजट सत्र में खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने सदन में राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि 25 वर्ष पुराने युवा राज्य में जो काम पहले नहीं हो पाए, वे अब हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पूरे हो रहे हैं. 

 

अधिकारी अब गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और उन्हें सरकार तक पहुंचा रहे हैं. वृद्धा पेंशन में बिचौलियों की भूमिका समाप्त कर लाभुकों की संख्या बढ़ाई गई है.

 

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है और बकाया राशि रोक रखी है. इसके बावजूद राज्य सरकार मंईयां सम्मान योजना सहित अन्य योजनाएं अपने संसाधनों से पूरा कर रही है.

 

विधायक ने कहा कि भाजपा की नीतियों से जल, जंगल और जमीन प्रभावित हुए, जबकि राज्य सरकार आदिवासी-मूलवासी हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही