Ranchi : झारखंड विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा करते हुए कोडरमा विधायक नीरा यादव ने सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने ‘भयमुक्त राज्य’ के दावे पर सवाल उठाते हुए अभिभाषण को ठंड के मौसम में सूर्य की किरण मिलने जैसा खुशनुमा वातावरण बताया.
कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
नीरा यादव ने कानून वव्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि कचहरी चौक से मांडर तक अपराधियों का बोलबाला है. अपहरण, लूट, हत्या और डकैती की घटनाएं लगातार हो रही हैं.
युवक का अपहरण किया जा रहा है. पुलिस को कुचलने की कोशिश की जाती है. उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि जब रोजाना हजारों आपराधिक घटनाएं हो रही है, तो झारखंड को भयमुक्त राज्य कैसे कहा जा सकता है.
जीरो टॉलरेंस और राम पर बयान
विधायक ने कहा कि सरकार जीरो टॉलरेंस की बात करती है, लेकिन उसका असर जमीन पर नहीं दिखता. अगर इसका पांच प्रतिशत भी फॉलो कर लिया जाये तो राज्य का भला हो जायेगा.
प्राकृतिक संसाधन और शहरीकरण पर चिंता
अभिभाषण में झारखंड को प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण बताया गया है. लेकिन आज हम अपनी मिट्टी को पहचान नहीं पा रहे हैं. क्या यह वही रांची का अपर बाजार है, जहां पहले सभी दो-तीन बजे रात में रामलीला देखने जाते थे.
विधायक ने कहा कि पहाड़ और जंगल तेजी से खत्म हो रहे हैं. अब हर तरफ अपार्टमेंट ही अपार्टमेंट नजर आ रहे हैं. जंगल-पठार से भरे राज्य को खंड-खंड किया जा रहा है.
सदन में नोक-झोंक
देवघर विधायक सुरेश पासवान ने दुमका में गिट्टी लोड ट्रक पकड़े जाने की बात कहते हुए दावा किया कि वह ट्रक बीजेपी की थी. जिस पर नीरा यादव ने नाम बताने की चुनौती दी. हालांकि सुरेश पासवान नाम नहीं बताया.
वहीं, हाथियों द्वारा नुकसान के मुद्दे पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि आपके समय हाथी उड़ाए जाते थे. इस पर नीरा यादव ने पलटवार करते हुए कहा कि आपके समय पहाड़ खाए जा रहे हैं.
भ्रष्टाचार और निकाय चुनाव का मुद्दा उठाया
नीरा यादव ने निकाय चुनाव में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि डोमचांच नगर पंचायत में लोगों ने विरोध किया और नामांकन प्रक्रिया का बहिष्कार किया. उन्होंने कहा कि जनता नाली-सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं की मांग कर रही है और महिलाओं में भी आक्रोश देखा गया. विधायक ने जंगलों के संरक्षण, अवैध दोहन पर रोक और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता पर जोर दिया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें



Leave a Comment