Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टी20 वर्ल्ड कप सुपर-8: भारत-जिम्बाब्वे का मैच आज, हारने वाली टीम होगी बाहर

टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 का मैच भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. टॉस 6.30 बजे व मैच 7 बजे से शुरू होगा.
Advertisement
Advertisement

Chennai : टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 का मैच भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. टॉस 6.30 बजे व मैच 7 बजे से शुरू होगा. 

 

वहीं, चेन्नई में ओस से निपटने के लिए एक खास इंतजाम किया गया है. भारत के बल्लेबाजों ने उम्मीद के मुताबिक प्रदशर्न नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि आज जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ी जीत मिलेगी.

 

सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम को हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. इस मैच में हारने वाली टीम सेमीफाइनल से बाहर हो जाएगी. यह भारत और जिम्बाब्वे दोनों ही टीमों के लिए करो या मरो वाला मुकाबला है.

 

ये दोनों टीमें सुपर-8 में अपना पहला मैच हारकर यहां तक पहुंची है. जो टीम यहां हारेगी व टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. भारत-जिम्बाब्वे से पहले सुपर-8 ग्रुप-1 का एक और मैच साऊथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के साथ आज दोपहर 3 बजे से खेला जाना है. 

 

सुपर-8 स्टेज में दोनों ही टीमों की शुरुआत खराब रही. भारत को साउथ अफ्रीका ने 76 रन से हराया. वहीं जिम्बाब्वे को वेस्टइंडीज ने 107 रन से हरा दिया. भारत के बल्लेबाजों ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि जिम्बाब्वे के खिलाफ आज बड़ी जीत मिलेगी. 

 

भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी-20 फॉर्मेट में अब तक 13 मैच खेले गए, जिसमें टीम इंडिया ने 10 मुकाबले जीते. सिर्फ 3 मैच जिम्बाब्वे ने अपने नाम किए. दोनों टीमें टी-20 वर्ल्ड कप में इससे पहले एक ही बार 2022 में भिड़ी थीं, तब सूर्यकुमार यादव की नाबाद फिफ्टी के दम पर भारत ने मुकाबला जीत लिया था.

 

इस प्रकार हैं दोनों टीमें

भारताय टीम- सूर्यकुमार यादव (कप्तान),  ईशान किशन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, संजू सैमसन.

 

जिम्बाब्वे टीम- तदिवानाशे मारुमानी (विकेट कीपर), ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रज़ा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड नगारवा, बेन करन, क्लाइव मडांडे, टिनोटेंडा मापोसा, वेलिंगटन मसाकाद्जा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही