Search

 
 
 

Football : मेजर लीग सॉकर में इंटर मियामी ने फिलाडेल्फिया यूनियन को 6-4 से हराया

फीफा विश्व कप के लिए मेजर लीग सॉकर रेगुलर सीजन में इंटर मियामी ने फिलाडेल्फिया यूनियन को 6-4 से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की. दोनों टीमों के बीच यह मैच फ्लोरिडा के चेस स्टेडियम में खेला गया. मुकाबला के बीच मेस्सी को चोट लग जिसके बाद नह मैदान से बाहर चले गए.
 

New Delhi : फीफा विश्व कप के लिए मेजर लीग सॉकर रेगुलर सीजन में इंटर मियामी ने फिलाडेल्फिया यूनियन को 6-4 से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की. दोनों टीमों के बीच यह मैच फ्लोरिडा के चेस स्टेडियम में खेला गया. मुकाबला के बीच मेस्सी को चोट लग जिसके बाद नह मैदान से बाहर चले गए.

 

मैच की शुरुआत करते हुए फिलाडेल्फिया ने चौथे मिनट में ही अपना पहला गोल कर दिया. इसके बाद 10वें मिनट में दूसरा गोल दागते हुए मैच में अपनी बढ़त को 2-0 कर दिया. इसी बीच इंटर मियामी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 13वें मिनट में पहला गोल किया. बर्टेराम ने बॉक्स के अंदर मेसी के सटीक असिस्ट का फायदा उठाते हुए पास से गोल किया.

 

फिलाडेल्फिया टीम ने 20वें मिनट में एक और गोल दागा और स्कोरलाइन 1-3 कर दी. हालांकि, सुआरेज ने इंटर मियामी की वापसी कराई और मैच के 29वें मिनट में शानदार वॉली लगाकर गोल किया. मियामी ने 42वें मिनट में बराबरी का गोल किया, जब बर्टेराम ने इस रेगुलर सीजन में अपना सातवां और इंटर मियामी के लिए अपना पहला गोल किया.  

 

इंटर मियामी ने 81वें मिनट में फिर से बढ़त हासिल की. बर्टेराम का पहला शॉट बॉक्स के अंदर ही रोक दिया गया. इसके बाद उन्होंने गोल के सामने सुआरेज को पास दिया और सुआरेज ने बिना कोई गलती किए गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचा दिया और अपनी हैट्रिक पूरी की.

 

सुआरेज ने अब तक इस रेगुलर सीजन में 6 गोल किए हैं. मेजबान टीम के लिए छठा गोल डी पॉल ने किया और टीम की जीत पर मुहर लगा दी.  पहले हाफ में जोरदार खेल के बाद, इंटर मियामी और फिलाडेल्फिया यूनियन ने दूसरे हाफ में अधिक रक्षात्मक खेल खेला.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही