Search

 
 
 

Football : रियल मैड्रिड क्लब ने कार्लोस एस्पी के साथ 5 साल के लिए किया करार

Madrid : स्पेन के फुटबॉल खिलाड़ी कार्लोस एस्पी रियल मैड्रिड फुटबॉल क्लब में शामिल हो गए. कार्लोस एस्पी ने लेवांते के लिए तीन सीजन खेले हैं, जिसमें उन्होंने 66 मैचों में हिस्सा लिया और 20 गोल किए. कार्लोस को लीग का सर्वश्रेष्ठ अंडर-23 खिलाड़ी चुना गया था. उन्हेंने पिछले सीजन में खेले गए 27 मैचों में 13 गोल किए. विल्लारियल और प्रीमियर लीग के कई क्लबों ने एस्पी को शामिल करने की दिलचस्पी दिखाई थी.
 

Madrid : स्पेन के फुटबॉल खिलाड़ी कार्लोस एस्पी रियल मैड्रिड फुटबॉल क्लब में शामिल हो गए है. कार्लोस एस्पी ने लेवांते के लिए तीन सीजन खेले हैं, जिसमें उन्होंने 66 मैचों में हिस्सा लिया और 20 गोल किए. कार्लोस को लीग का सर्वश्रेष्ठ अंडर-23 खिलाड़ी चुना गया था. उन्हेंने पिछले सीजन में खेले गए 27 मैचों में 13 गोल किए. विल्लारियल और प्रीमियर लीग के कई क्लबों ने एस्पी को शामिल करने की दिलचस्पी दिखाई थी. 


क्लब ने लेवांते से स्ट्राइकर कार्लोस को लगभग 24 मिलियन यूरो फीस में 2031 तक के लिए करार कर लिया है. रियल मैड्रिड ने इसकी जानकारी शुक्रवार को दी. क्लब ने कहा कि कार्लोस अब रियल मैड्रिड के लिए खेलेंगे.

 

बता दें कि रियल मैड्रिड भी अपने स्ट्राइकर गोंजालो गार्सिया को बेचने वाली है. फुलहम के साथ लगभग 40 मिलियन यूरो में डील फाइनल होने वाली है. कार्लोस ने अपने करियर की शुरुआत क्लब यूडी तावनेस डे ला वाल्दिग्ना से की थी, जिसके बाद उन्होंने अल्जीरा और फिर लेवांटे यूडी की युवा अकादमी (युवा करियर) में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही