Search

पहली बार पंडरा के बजाए ट्रांसपोर्ट नगर में मतगणना, चप्पे-चप्पे पर पुलिस व CCTV

Ranchi: रांची के 53 वार्डों और बुंडु नगर पालिका चुनाव का मतगणना 27 फरवरी को होने वाला है. इस बार पंडरा के बजाए ट्रांसपोर्ट नगर में मतगणना कार्य होगा. इसे लेकर जिला प्रशासन ने ट्रांसपोर्ट नगर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है. चप्पे-चप्पे पर पुलिस और सीसीटीवी से लोगों पर पैनी नजर रखी जा रही है.
 
प्रत्याशी और एजेंट के वज्र सीसीटीवी लाइव कक्ष बनाए गए हैं. जहां तीन एलसीडी रखा गया है. यहां से प्रत्याशी और एजेंट सीधे स्ट्रॉन्ग रूम का लाइव देख सकते हैं. लेकिन फिलहाल तीनों एलसीडी डिस्प्ले बंद है.

रजिस्टर में इंट्री के बाद प्रवेश कर रहे हैं प्रत्याशी व एजेंट

Uploaded Image

जिला प्रशासन की ओर से बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम में सभी बैलेट बॉक्स सुरक्षित रखे गये हैं. इस स्थान को देखने के लिए लगातार प्रत्याशी और एजेंट का आना-जाना लगा हुआ है. पुलिस रजिस्टर में प्रत्याशी के नाम और वार्ड एजेंट का नाम लिखा जा रहा है.

पंडरा से बेहतर है ट्रांसपोर्ट नगर 

पहली बार पंडरा के बजाए मतगणना केंद्र ट्रांसपोर्ट नगर को बनाया गया है. जिसे लेकर प्रत्याशियों ने बताया कि ये पंडरा से बेहतर मतगणना केंद्र है. क्योंकि यहां पार्किंग की व्यवस्था बेहतर है और साथ ही इलाका भी शांत है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही