Search

 
 
 

भाजपा-आरएसएस के लिए धर्म सिर्फ राजनीतिक सत्ता हासिल करने का जरिया :  कांग्रेस

पूजा स्थलों पर चोरी की बढ़ती घटनाएं एक खास पैटर्न की ओर इशारा करती हैं. यह पैटर्न यह है कि भाजपा और आरएसएस के लिए धर्म सिर्फ राजनीतिक सत्ता हासिल करने और खुद को व अपने लोगों को अमीर बनाने का एक ज़रिया है.
 
कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा

New Delhi : पूजा स्थलों पर चोरी की बढ़ती घटनाएं एक खास पैटर्न की ओर इशारा करती हैं. यह पैटर्न यह है कि भाजपा और आरएसएस के लिए धर्म सिर्फ राजनीतिक सत्ता हासिल करने और खुद को व अपने लोगों को अमीर बनाने का एक जरिया है.

   !! 

कांग्रेस ने अयोध्या राम मंदिर में चंदा चोरी प्रकरण को लेकर यह आरोप लगाया है.राज्यसभा के कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस नेता अयोध्या  राम मंदिर जायेंगे? पवन खेड़ा ने कहा, इससे क्या फ़ायदा होगा? कहा कि हमारे कई नेता वहां जा चुके हैं. उनमें से कुछ ने तो वहां दान भी दिया है. 

 

सवाल किया कि हम लोगों के वहां जाने से अयोध्या मंदिर ट्रस्ट में चल रही समस्या को सुलझाने में मदद मिलेगी क्या? इसका कांग्रेस से कोई लेना-देना नहीं है. पवन खेड़ा ने कहा कि  इस घटना का किसी दूसरी पार्टी या किसी दूसरे व्यक्ति से भी कोई लेना-देना नहीं है. यह भाजपा-आरएसएस का प्रोजेक्ट है.  इस प्रोजेक्ट में डकैती हो रही है. कोई जवाबदेही नहीं है.

 

 श्री खेड़ा ने आरएसएस पर हमलावर होते हुए कहा,  RSS खुद को रजिस्टर क्यों नहीं करवाना चाहता? क्योंकि आप कोई जवाबदेही नहीं चाहते.  क्या यही कारण है कि आप लोगों को दिखाने के लिए अपनी अकाउंट बुक्स सामने नहीं रखते?

 

   

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही