Search

 
 
 

OPEC+ देश अगस्त से  फिर 1,88,000 बैरल प्रतिदिन तेल उत्पादन बढ़ायेंगे, ब्रेंट क्रूड 71.88 डॉलर प्रति बैरल

अहम बात यह है कि लगातार तीसरे माह  OPEC+ ने उत्पादन बढ़ाने का फैसला लिया है. इस फैसले से दुनिया में तेल की सप्लाई बढ़ने की उम्मीद है. बता दें कि  OPEC+दुनिया के सबसे बड़े तेल उत्पादक देशों का ग्रुप है.
 

NewDelhi : OPEC+ देश अगस्त से  फिर तेल उत्पादन बढ़ाने जा रहे हैं. OPEC+ देशों की बैठक में अगस्त 2026 से 1,88,000 बैरल प्रति दिन अतिरिक्त कच्चा तेल बाजार में लाये जाने का फैसला लिया गया है. 


अहम बात यह है कि लगातार तीसरे माह  OPEC+ ने उत्पादन बढ़ाने का फैसला लिया है. इस फैसले से दुनिया में तेल की सप्लाई बढ़ने की उम्मीद है. बता दें कि  OPEC+दुनिया के सबसे बड़े तेल उत्पादक देशों का ग्रुप है.

 


इससे पहले जून और जुलाई में भी 1.88 लाख बैरल उत्पादन  प्रतिदिन बढ़ाया गया था. इस फैसले पर सऊदी अरब, रूस और समूह के अन्य सदस्य देशों ने मुहर लगाई थी. 


OPEC+ देशों के उत्पादन बढ़ाने के फैसले के असर से सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गयी. ब्रेंट क्रूड का भाव 71.88 डॉलर प्रति बैरल पर और WTI (वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट) की कीमत 68.58 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गयी.


एक्सपर्ट्स के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल का फ्लो बढ़ने की उम्मीद से कीमतों पर असर पड़ा है. लेकिन पश्चिम एशिया में जारी तनाव और सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों की वजह से कीमतों में बड़ा बदलाव नजर नहीं आ रहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही