Search

 
 
 

NEET-UG परीक्षा की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य, CISF के 104 अधिकारी-जवानों को मिलेगा DG अवार्ड

Bokaro News: परीक्षा सामग्री को सुरक्षित रखने और एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करना CISF की प्रमुख जिम्मेदारी थी. एयरपोर्ट, हेलिपैड और विभिन्न हब पर परीक्षा सामग्री के परिवहन और सुरक्षित हैंडलिंग की व्यवस्था की गई थी.
 
सांकेतिक तस्वीर

Bokaro News: नीट-यूजी परीक्षा के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के 104 अधिकारियों और जवानों को डायरेक्टर जनरल (DG) अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा. इन कर्मियों ने परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र, ओएमआर शीट और परीक्षा से जुड़ी अन्य सामग्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली थी.

 

दरअसल, 3 मई 2026 को आयोजित नीट-यूजी परीक्षा में पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं के आरोपों के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई थी. इसके बाद 21 जून 2026 को दोबारा परीक्षा आयोजित की गई. इस दौरान परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर CISF के अधिकारियों और जवानों को अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया गया था.

इसे भी पढ़ें:

परीक्षा सामग्री को सुरक्षित रखने और एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करना CISF की प्रमुख जिम्मेदारी थी. एयरपोर्ट, हेलिपैड और विभिन्न हब पर परीक्षा सामग्री के परिवहन और सुरक्षित हैंडलिंग की व्यवस्था की गई थी. CISF कर्मियों की निगरानी में परीक्षा सामग्री की सुरक्षा सुनिश्चित की गई, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई.

 

इसी उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए CISF मुख्यालय, दिल्ली की ओर से 104 राजपत्रित और गैर राजपत्रित अधिकारियों एवं जवानों को DG अवार्ड देने का निर्णय लिया गया है. अगले सप्ताह आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में इन्हें सम्मानित किया जाएगा.

 

कई वरिष्ठ अधिकारी भी होंगे सम्मानित

सम्मान पाने वालों में CISF मुख्यालय में तैनात IG रैंक की सोनिया नारंग, शिव कुमार मोहनका, ममता राहुल और सितांशु शेखर मिश्रा शामिल हैं. वहीं DIG रैंक के आर पोनी, किम, एन प्रकाश रेड्डी, धनंजय नाईक, अपूर्ण पांडेय और अरुण सिंह को भी सम्मानित किया जाएगा.

 

इसके अलावा सीनियर कमांडेंट और कमांडेंट रैंक के कई अधिकारी भी DG अवार्ड प्राप्त करेंगे. इनमें तुषार धनवेश्यर, नरपत सिंह, नितिन कुमार त्यागी, बजाज नीलेश, प्रताप पुंडे, अभिषेक चौधरी, नगेन्द्र देवरी, जी भवेश कुमार, अभिषेक यादव, हेमंता कुमार, हरेन्द्र नारायण, कृष्ण कांत, योगेश प्रकाश सिंह, कमलेश पुनिया, राकेश चौधरी, जितेन्द्र सिंह राठौर, छगन लाल वर्मा, शिव कुमार पाण्डेय, एएस राजन, योगेश कुमार, नीरज कुमार, दीपक कुमार और प्रदीप कुमार के नाम शामिल हैं.

 

धनबाद और रांची इकाई के कर्मियों को भी मिलेगा सम्मान

CISF की बीसीसीएल इकाई धनबाद में तैनात उप कमांडेंट राजीव रंजन झा को भी DG अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा. इनके अलावा विभिन्न इकाइयों के सहायक कमांडेंट, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर और अन्य कर्मियों को भी इस सम्मान के लिए चुना गया है. CISF रिजर्व बटालियन रांची के एएसआई सिद्धार्थ और हेड कांस्टेबल सुमित कुमार को भी DG अवार्ड मिलेगा.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही