Search

 
 
 

विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजारों से अबतक निकाले 7622 करोड़

 

LagatarDesk : घरेलू शेयर बाजार से विदेशी निवेशक लगातार">https://lagatar.in/">लगातार

पैसे निकाल रहे हैं. विदेशी निवेशकों ने अप्रैल महीने में भारतीय शेयर बाजार से 7,622 करोड़ रुपये निकाले हैं. डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, निवेशकों ने 23 अप्रैल तक 8,674 करोड़ रुपये की निकासी की है. हालांकि, ऋण या बांड बाजार में विदेशी निवेशकों ने अबतक 1,052 करोड़ रुपये इंवेस्ट किये हैं. इसलिए अबतक निवेशकों द्वारा टोटल 7,622 करोड़ रुपये निकाले गये. इससे पहले जनवरी में विदशी निवेशकों ने बॉड मार्केट में 14,649 करोड़, फरवरी में 23,663 करोड़ और मार्च में 17,304 करोड़ डाले थे.

शेयर बाजार में इस हफ्ते रही बिकवाली की स्थिति

कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है. इसके कारण विभिन्न राज्यों में आंशिक लॉकडाउन लगाया है. इससे विदेशी निवेशकों का भारतीय शेयर बाजार पर भरोसा थोड़ा कम हुआ है. वहीं पिछले कुछ दिनों से घरेलू शेयर बाजार में दबाव की स्थिति देखने को मिली. इस हफ्ते सेंसेक्स में करीब 1.95 फीसदी की गिरावट आयी.

 शेयर बाजार से इंवेस्टर लगातार निकाल रहे पैसे

मॉर्निंगस्टार इंडिया के हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा कि विदेशी निवेशक लगातार पांच सप्ताह से बिकवाली की स्थिति में हैं. श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर काफी घातक है. अर्थव्यवस्था पर भी इसका प्रभाव पडेगा.

इन बातों पर निर्भर करेगा शेयर बाजार की स्थिति

बाजार के जानकारों का कहना है कि कंपनियों के तिमाही नतीजों, कोविड-19 संक्रमण से जुड़ी खबरों और वैश्विक संकेतक इस सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा तय करेंगे. डेरिवेटिव अनुबंधों के निपटान के कारण इस हफ्ते बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. निवेशकों की निगाह विदेशी निवेशकों के रुख, ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतों और रुपये पर भी रहेगी.

इस सप्ताह इन कंपनियों के आने वाले हैं तिमाही नतीजे

इस हफ्ते एक्सिस बैंक, मारुति, बजाज ऑटो, हिंदुस्तान यूनिलीवर और इंडसइंड बैंक जैसी बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजे आने वाले हैं. इसके अलावा इस हफ्ते टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान जिंक, टाइटन कंपनी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के नतीजों की भी घोषणा होगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही