Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गंगा-दामोदर एक्सप्रेस के पास लावारिस बैग से विदेशी शराब और बीयर बरामद

गंगा-दामोदर एक्सप्रेस के पास लावारिस बैग से विदेशी शराब और बीयर बरामद

Dhanbad:  पूर्व मध्य रेल के धनबाद स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन सतर्क के तहत बड़ी सफलता हासिल की है. सोमवार देर रात प्लेटफॉर्म संख्या 03 पर गश्त के दौरान टीम ने लावारिस हालत में पड़े दो बैगों से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब और बीयर बरामद की.

 

जानकारी के अनुसार, वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर गठित टास्क टीम स्टेशन परिसर में आपराधिक गतिविधियों पर नजर रख रही थी. इसी दौरान ट्रेन संख्या 13329 गंगा-दामोदर एक्सप्रेस के प्रस्थान के समय प्लेटफॉर्म के कालका छोर पर एक लाल ट्रॉली बैग और एक काला पिठ्ठू बैग संदिग्ध अवस्था में मिला.

 

टीम ने आसपास मौजूद यात्रियों से पूछताछ की. लेकिन किसी ने भी बैग पर अपना दावा नहीं किया. संदेह के आधार पर जब बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से 77 केन किंगफिशर बीयर और 4 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई.

 

जब्त की गई शराब में मैजिक मोमेंट्स लेमन वोदका, पिंक वोदका, सिग्नेचर प्रीमियम व्हिस्की और ब्लेंडर्स प्राइड अल्ट्रा प्रीमियम व्हिस्की शामिल हैं. बरामद शराब की कुल मात्रा 41,500 मिलीलीटर बताई जा रही है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 12,920 रुपये आंकी गई है.

 

सभी बोतलों और बीयर केन पर केवल पश्चिम बंगाल में बिक्री के लिए लिखा था. साथ ही बीयर के केनों पर अंकित कीमत में भी छेड़छाड़ के संकेत मिले हैं. आरपीएफ ने बरामद सामान को जब्त कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही